{"_id":"59b2f3804f1c1bf97f8b5315","slug":"41504899968-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीपी किट मिलने पर मेडिकल हाल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीपी किट मिलने पर मेडिकल हाल सील
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूूरो
हिसार।
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार शाम सिविल अस्पताल के सामने मनीष मेडिकोज पर छापा मारकर एमटीपी की एक किट बरामद की। वहां मौजूद 22 प्रकार की दवाओं में से 10 दवा प्रतिबंधित कैटेगरी की मिली। टीम ने दवाएं जब्त कर मेडिकल हॉल सील कर दिया।
ड्रग कंट्रोलर सुरेश चौधरी ने सूचना मिलने पर टीम समेत मनीष मेडिकोज पर छापा मार दिया। वहां मेडिकल हॉल संचालक मनीष और फार्मासिस्ट रवि गैरहाजिर मिले। काउंटर पर संचालक का भाई राजबीर निवासी भादरा बैठा था। टीम ने काउंटर में लिफाफे में रखी एमटीपी की एक किट कब्जे में ले ली। राजबीर ने पूछने पर बताया कि वह एक दवा कंपनी का एमआर है और दूसरे एमआर बलवान ने उसे किट दी थी। टीम ने बलवान को फोन कर बुलाया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। टीम सदस्यों को मेडिकल हॉल में 22 प्रकार की दवाएं मिली। इनमें से करीब 10 दवा प्रतिबंधित कैटेगरी की थीं। संचालक टीम को दवाओं की खरीद-फरोख्त का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया। टीम ने इस पर मेडिकल हॉल सील कर दिया। संचालक और फार्मासिस्ट ने लाइसेंस सरेंडर कर दिया। पहले ये मेडिकल हॉल किए सील
ड्रग कंट्रोलर सुरेश चौधरी की टीम इससे पहले शहर में इसी अंदाज में छापे मारकर खामी मिलने पर तीन मेडिकल हॉल सील कर चुकी है। टीम ने पिछले दिनों ऋषि नगर काज प्रवीण मेडिकल हॉल, न्यू मॉडल टाउन का मिगलानी मेडिकल हॉल और विजय नगर का गुन्नू मेडिकल हॉल सील किया था। टीम ने गुन्नू मेडिकल हॉल के सामने से एक स्कूटी से प्रतिबंधित नशीली दवाएं कब्जे में लेकर एक युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
22 प्रकार की दवाओं का रिकॉर्ड नहीं दिखा सका संचालक