फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जिला की हुडा सेक्टर्स रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिशन गठित किरमारा बने प्रधान

जिला की हुडा सेक्टर्स रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिशन गठित किरमारा बने प्रधान

Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला की हुडा सेक्टर्स रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिशन गठित किरमारा बने प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार और हांसी स्थित विभिन्न हुडा सेक्टरों के प्रतिनिधियों की एक बैठक हुडा ऑल सेक्टर्स एसोसिएशन के जिला प्रभारी अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में सेक्टर-14 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में हुई। बैठक में हुडा सेक्टरों के प्रतिनिधियों, अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति और निर्विरोध दलबीर किरमारा को जिला हिसार हुडा सेक्टर्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रधान चुना गया और उनके नेतृत्व में सभी सेक्टरों की बदहाली को लेकर आगे मुहिम चलाने का फैसला लिया गया। एसोसिएशन ने एलान किया कि छह सितंबर को वे हुडा सेक्टरों की खस्ता हालत पर कमिश्नर कार्यालय के सामने यानी नगर निगम के सामने धरना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि अब वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। किसी भी हालात में वे अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे।
सभा में किरमारा ने संबोधित किया कि इस समय हिसार और हांसी के सभी सेक्टर वासी खस्ता सड़कों, बंदरों, लावारिस पशुओं के आतंक, साफ-सफाई की दुर्व्यवस्था, इन्हांसमेंट पर पिछले लंबे समय से परेशान हैं, लेकिन हर बार इनकी आवाज को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बार अधिकारी कोरे आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। सेक्टरों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। इस अवसर पर किरमारा ने घोषणा की कि सेक्टरवासी छह सितंबर को हुडा सेक्टरों की सड़कों के पुनर्निर्माण और अन्य समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देंगे।
विज्ञापन

शहर के जाने-माने प्रबुद्ध नागरिक, लेखक अशोक अरोड़ा को गत 20 अगस्त को हिसार और हांसी स्थित सभी सेक्टरों के प्रतिनिधियों ने हुडा सेक्टरों की बदहाली को लेकर सारे अधिकार उन्हें सौंपे थे। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान पद हेतु विभिन्न सभासदों ने एकमत से दलबीर किरमारा के नाम का प्रस्ताव रखा। इसे सभी सभासदों ने एकमत से पारित कर दिया। सभा ने आगे की पूरी कार्यवाही, कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी किरमारा को सौंप दिया। इस अवसर पर विभिन्न सेक्टरों के प्रतिनिधि, अन्य गणमान्य लोगों के अलावा मुख्य रूप से प्रवीन जैन, सुभाष जैन, जितेंद्र श्योराण, जयपाल, अमर लाल बूरा, सुजान सिंह बैनीवाल, विनोद तोसावड़, डीबी गुप्ता, अमर सिंह यादव, मेजर नेकीराम शर्मा, अनिल कुमार जलंधरा, त्रिलोक बंसल, अनिल बिडलान, प्रकाश मेहरा, राजेंद्र प्रसाद सैनी, बलवान सिंह, प्रेम कुमार, रमेश भाटिया, सीबी गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 24
जिला आरडब्ल्यूए का एलान
सेक्टरों की खस्ता हालत पर छह को कमिश्नर कार्यालय में धरना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed