फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   भेरिया के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दंपति की मौत

भेरिया के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दंपति की मौत

Tue, 29 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
भेरिया के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दंपति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार-राजगढ़ रोड पर गांव भेरिया के पास सोमवार सुबह दो कारों की आमने-सामने की टक्कर होने से न्यू मॉडल टाउन निवासी 42 वर्षीय चेतराम पूनिया और उनकी पत्नी 39 वर्षीय विनोद उर्फ निहाली देवी की मौत हो गई। हादसे में उनके दोनों बेटे घायल हो गए। बताया जाता है कि हाईवे पर सड़क बनने के कारण वहां रास्ता वन वे किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार चेतराम यहां एक निजी स्कूल में टीचर थे। वह छुट्टी होने के चलते तीन दिन पहले पत्नी विनोद और बेटे 15 वर्षीय अमन, 12 वर्षीय विक्रम के साथ कार में अपने गांव गए थे। वह राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव बजावा के रहने वाले थे। वह पत्नी और दोनों बेटों के साथ सोमवार सुबह चार बजे कार में हिसार के लिए चले थे। वे भेरिया गांव के पास पहुंचे तो सड़क निर्माण होने के चलते रोड वन वे था। वहां कार को सामने से आई दूसरी कार ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे के कारण वहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। चेतराम और उनकी पत्नी विनोद को एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दंपति के दोनों बेटे एक निजी अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली, जबकि चालक फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने गाड़ी के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


हादसे में दोनों बेटे घायल, सड़क निर्माण के चलते वन वे था हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed