फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   40 percent seats vacant in 14 ITIs, admission for fourth counseling till August 3

Hisar News: 14 आईटीआई में 40 प्रतिशत सीटें खाली, चौथी काउंसिलिंग के दाखिले 3 अगस्त तक

Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
40 percent seats vacant in 14 ITIs, admission for fourth counseling till August 3
बालसमंद। जिले की आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। तीन काउंसिलिंग के बाद चौथी काउंसिलिंग की सीट अलॉट हो चुकी हैं। जिले की 14 राजकीय आईटीआई में तीन काउंसलिंग के बाद भी 6052 में से 2405 (40 प्रतिशत) सीटें अब भी खाली हैं। शहरी क्षेत्र स्थित हिसार तोशाम रोड आईटीआई में 1240 में से 311 सीटें, नलवा आईटीआई में 560 में से 336 सीटें रिक्त पड़ी हैं। खाली सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा एक मौका और दिया जाएगा। चौथी काउंसलिंग की प्रक्रिया के बाद विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पोर्टल पर नए आवेदन मांगे जाएंगे, जो विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित है वे फिजिकल काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

हर विद्यार्थी का निशुल्क बनेगा पासपोर्ट
आईटीआई में जो भी विद्यार्थी दाखिला लेते हैं, उन्हें विभाग द्वारा पासपोर्ट की सुविधा निशुल्क दी जाती है। विद्यार्थी को विभाग की ओर से पासपोर्ट बनवाने की फीस दी जाती है। हरियाणा सरकार ने लड़कियों के लिए आईटीआई में दाखिला लेने पर 2500 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आईटीआई कोर्स से बनेंगे कुशल
आईटीआई कोर्स को पूरा करने के बाद आप सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों की कंपनियों में काम पा सकते हैं, क्योंकि आज हर जगह कौशलता की जरूरत होती है। इसके अलावा आप कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर काम करके भी पैसे कमा सकते हैं। आप चाहें तो कुछ हजार रुपये की पूंजी से अपना स्वयं का उद्यम भी आरंभ कर सकते हैं। इसके लिए आप बैंक से लोन की सुविधा भी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई कुल सीटें रिक्त सीटें
1. राजकीय आईटीआई आदमपुर 596 242
2. राजकीय महिला आईटीआई आदमपुर 304 151
3. राजकीय आईटीआई बालसमंद 420 191
4. राजकीय आईटीआई बरवाला 676 133
5. राजकीय आईटीआई हांसी 652 275
6. राजकीय महिला आईटीआई 136 85
7. राजकीय आईटीआई हिसार 1240 311
8. राजकीय महिला आईटीआई हिसार 284 64
9. राजकीय आईटीआई नलवा 560 336
10. राजकीय आईटीआई सुरेवाला 292 179
11. सैनिक परिवार भवन आईटीआई हिसार 72 24
12 राजकीय आईटीआई प्याऊ माजरा 476 217
13. राजकीय आईटीआई राखी शाहपुर 176 95
14. राजकीय आईटीआई भकलाना 168 102


आईटीआई में चौथी काउंसिलिं के तहत 3 अगस्त तक दाखिला लिया जा सकता है। इसके बाद वंचित विद्यार्थियों के लिए पोर्टल खोला जाएगा और फिजिकल काउंसिलिंग से दाखिले होंगे। दाखिला ले चुके विद्यार्थियों की कक्षाएं जल्द शुरू होंगी। - सुनील सचदेवा, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई नलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed