{"_id":"658473311e31122547070517","slug":"4-prisoners-who-came-for-appearance-clashed-with-each-other-in-bakshikhana-two-got-injured-hisar-news-c-21-hsr1020-284016-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पेशी पर आए 4 हवालाती बख्शीखाने में आपस में भिड़े़, दो को आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पेशी पर आए 4 हवालाती बख्शीखाने में आपस में भिड़े़, दो को आईं चोटें
Thu, 21 Dec 2023 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल हवालाती अंकित। संवाद
हांसी(हिसार)। हिसार जेल से हांसी कोर्ट में पेशी पर लेकर आए चार हवालाती बख्शीखाने में आपस में भिड़ गए। इससे दो हवालातियों को चोटें आई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दो हवालातियों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने घायल हवालाती थुराना निवासी अंकित के बयान पर शेखपुरा निवासी धर्मवीर पंडित व सुल्तानपुर निवासी रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट व मारपीट के मामलों में जेल में बंद शेखपुरा निवासी धर्मवीर पंडित, सुल्तानपुर निवासी रविंद्र तथा थुराना निवासी अजय व अंकित को हांसी कोर्ट में पेश करने के लेकर आई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट परिसर स्थित बख्शीखाने में बंद किया हुआ था। इसी दौरान बक्शी खाने में चारों हवालातियों के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद बख्शी खाने में धर्मवीर पंडित व रविंद्र ने मिलकर अंकित पर हमला कर दिया। जिसमें थुराना निवासी अंकित तथा अजय को चोटें आई हैं।
बक्शी खाने में मारपीट की वारदात के दौरान बक्शी खाने के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों ने अंदर जाकर चारों को अलग-अलग किया। बक्शी खाना इंचार्ज ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल अंकित व अजय को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। धर्मवीर व रविंद्र पर आर्म्स एक्ट, अंकित उर्फ धक्कू पर हत्या प्रयास का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी उदयभान गोदारा ने बताया कि दोनों ही गुटों के बीच पहले भी आपस में मारपीट की वारदात हो चुकी हैं। चारों हवालातियों के खिलाफ हांसी सहित विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट तथा लड़ाई-झगड़े व मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। अंकित की शिकायत पर धर्मवीर व रविन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और इन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।