फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 patitent died due to black fungesh

मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस से चार मरीजों की मौत, दो नए दाखिल

Sat, 03 Jul 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
4 patitent died due to black fungesh
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 24 घंटे के अंतराल में ब्लैक फंगस से चार मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि एक के मरीज ब्रेन और दो में फेफड़ों तक संक्रमण पूरी तरह फैल गया था। अब तक ब्लैक फंगस से 90 मरीज दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा ब्लैक फंगस यानी म्यूकर माइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल किए गए।
विज्ञापन

उधर, कई दिनों से सरकार की ओर से ब्लैक फंगस के इलाज में कारगर पोसाकोनाजोल की गोली और लाइपोसोनल एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन नहीं आ रहे हैं, जिस कारण मरीजों को निजात नहीं मिल पा रही है। मेडिकल कॉलेज के पास इंजेक्शन और दवा का भंडारण है, लेकिन वह दवा होने के कारण मरीजों में दुष्प्रभाव अधिक सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक शुक्रवार को हुई मौत वाले सभी मरीज देरी से ही अस्पताल आए थे। उन्होंने बताया कि नाक में सूखापन, सिरदर्द, बुखार या चेहरे पर दर्द की शिकायत हो तो चिकित्सक से जांच करवाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को म्यूकर माइकोसिस से चार मरीजों की मौत हुई जबकि दो नए मरीज दाखिल किए गए। एक मरीज में ब्रेन तक और दो मरीजों को फेफड़ों में फंगस फैला हुआ था। इनका काफी समय से अस्पताल में इलाज चल रहा था। मगर ऐसी हालत में बच पाना मुश्किल हो जाता है, जिस कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed