Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
4 nominations filed in Shri Ramlila Committee Katla, today is the last day
{"_id":"61d9e58b22125d53624b4372","slug":"4-nominations-filed-in-shri-ramlila-committee-katla-today-is-the-last-day-hisar-news-hsr6215808100","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री रामलीला कमेटी कटला में 4 नामांकन दाखिल, आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री रामलीला कमेटी कटला में 4 नामांकन दाखिल, आज अंतिम दिन
श्रीरामलीला कटला कमेटी के चुनाव में नामांकन करते सदस्य।
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार। श्रीरामलीला कमेटी कटला के प्रधान सहित 11 पदों की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का कार्य शनिवार को शुरू हो गया है। नामांकन भरने के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 9 जनवरी नामांकन का अंतिम दिन रहेगा।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारियों एनके गोयल, बृजभूषण जैन व सत्यपाल अग्रवाल ने बताया कि श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुने हुए 51 कॉलेजियम हेड में से चुनी जाने जाने वाली 11 सदस्यीय कार्यकारिणी में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव सहित 6 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव करवाया जाना है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार उपप्रधान पद के लिए कुलप्रकाश गोयल, सचिव पद के लिए कृष्ण कुमार व कार्यकारिणी सदस्यों के लिऐ दिनेश जैन व राजेंद्र बंसल ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव अधिकारी सत्यपाल अग्रवाल ने बताया कि इच्छुक प्रत्याशी 9 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसी दिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 10 जनवरी को 2 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी व 11 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे नामांकन वापस लेने के बाद दोपहर 2 से 5 बजे तक चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। मतदान 16 जनवरी को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक देवी भवन स्कूल में होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।