{"_id":"58c056a64f1c1b187bdc5a8c","slug":"4-mm-rain-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह और शाम में बरसात, 4 एमएम रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह और शाम में बरसात, 4 एमएम रिकॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rain
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बुधवार को करीब 4 एमएम बरसात हुई। बरसात के बाद तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक इसी तरह बदलाव रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात मामूली बरसात के बाद बुधवार की सुबह फिर से बरसात आई। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे।
दिन में धूप छांव का खेल रहा। शाम करीब छह बजे बाद दोबारा से बरसात शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में करीब 4 एमएम बरसात रिकार्ड की गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण यह बरसात हुई है। अगले तीन दिनों तक मौसम में परिवर्तन रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
शाम के समय आई बरसात से ठंड का असर दिखा। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दोपहर का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। दिन का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 8.7 डिग्री सेल्सियस था। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बरसात से गेहूं की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन