फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   38 new corona infected including civil surgeon, deputy CMO were found

Hisar News: सिविल सर्जन, डिप्टी सीएमओ समेत 38 नए कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
38 new corona infected including civil surgeon, deputy CMO were found
हिसार। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 38 नए केस सामने आए। संक्रमितों में फतेहाबाद के सिविल सर्जन, डिप्टी सिविल सर्जन, चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें से दो मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि बाकी होम आइसोलेट हैं। कोरोना की चौथी लहर में मरीजों का आंकड़ा 270 पर पहुंच गया है वहीं, 130 केस एक्टिव है। उधर, चिकित्सकों के पॉजिटिव मिलने पर ओपीडी पर असर पड़ने लगा है। नागरिक अस्पताल में अभी तक अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू नहीं हो पाई है क्योंकि रेडियोलॉजिस्ट कोरोना संक्रमित हैं और होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के कई चिकित्सक कोरोना संक्रमित पाए जाने का असर ओपीडी पर दिखाई दे रहा है। चिकित्सक की कमी के कारण मरीज कई घंटे ओपीडी के बाहर खड़े रहते है। ऐसे में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दंत रोग विशेषज्ञ, सर्जन के अलावा डिप्टी सीएमओ, नर्सिंग ऑफिसर संक्रमित मिल चुके हैंं। वहीं अस्पताल में आने वाले मरीज मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। 13 अप्रैल से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है। इस कारण मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग बढ़ा दी है। हर रोज 100 से अधिक सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed