{"_id":"69ff7e78cc8a1c8b620154f8","slug":"37-thousand-cases-solved-in-national-lok-adalat-hisar-news-c-128-1-svns1027-158147-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 37 हजार 247 केसों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 37 हजार 247 केसों का निपटारा
Sun, 10 May 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 10 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को न्यायालय परिसर सिरसा, उपमंडल न्यायालय परिसर डबवाली व ऐलनाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। कुल 6 बेंचों ने 37 हजार 247 केसों का निपटारा किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि इस लोक अदालत में सभी न्यायालयों में विचाराधीन केस निपटारे के लिए रखे गए थे। इनमें चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना, घरेलू विवाद, बिजली व पानी से संबंधित विवाद, दीवानी व फौजदारी विवाद आदि शामिल थे।
इस लोक अदालत में न्यायालयों में विचाराधीन एवम प्री लिटिगेशन स्टेज के कुल 41 हजार 416 केसों में से 37 हजार 247 केसों का निपटारा किया गया। इनमें 7 करोड़ 60 लाख 65 हजार 411 रुपये की राशि समायोजित की गई। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में कुल 6 बेंचों का गठन किया गया।
विज्ञापन
इसमें न्यायालय परिसर सिरसा में प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट कृष्ण कांत, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवजीत क्लेयर, सिविल जज, एसीजेएम प्रवेश सिंगला, जेएमआईसी रिचू, डबवाली में सिविल जज सुमन पटलैन व ऐलनाबाद में सिविल जज प्रतीक सिंह ने लोक अदालत लगाई।