{"_id":"628d2d5529507902e622c4cb","slug":"36-50-lakh-in-the-name-of-insurance-policy-from-retired-group-instructor-hisar-news-hsr632554260","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड ग्रुप इंस्ट्रक्टर से बीमा पॉलिसी के नाम पर 36.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड ग्रुप इंस्ट्रक्टर से बीमा पॉलिसी के नाम पर 36.50 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। साइबर ठगों ने विश्वकर्मा कालोनी निवासी सेवानिवृत्त ग्रुप इंस्ट्रक्टर रमेश चंद्र से साढ़े 36 लाख रुपये ठग लिए। बीमा पॉलिसी के नाम पर की गई। पीड़ित स्किल डेवलेपमेंट डिपार्टमेंट से ग्रुप इंस्ट्रक्टर के पद से सेवानिवृत्त है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में रमेश चंद्र ने कहा कि सितंबर 2021 के आखिरी सप्ताह में अजय अग्रवाल नाम का व्यक्ति का फोन उनके मोबाइल पर फोन आया। वह अपने आपको इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस मार्केटिंग सिस्टम विभाग में कार्यरत बता रहा था। उसने कहा कि किसी एजेंट ने झूठ बोल कर आपका बीमा करवाया हुआ है। एजेंट हमने पकड़ रखा है। अपनी बीमा पॉलिसी इत्यादि कि संपूर्ण जानकारी उसके नंबर पर व्हाट्सएप कर दें। आपा पूरा पैसा करीब चार लाख वापस करा देंगे। फोन पर उसने पॉलिसी के बारे में जानकारी दे दी। अपनी दोनों बीमा पॉलिसी की राशि के बारे विवरण भेज दिया। दो-तीन बाद उसका फ़ोन आया कि इस राशि को आपके बैंक खाते में डालने के लिए जीएसपी एवं अन्य चार्ज मिला कर कुल 55 हजार रुपये देने होंगे। एक अन्य व्यक्ति जो अपना नाम राघवेंद्र सिंह बता रहा था, उसने कॉल किया और बताया कि वह नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में क्लर्क है। उसने अजय अग्रवाल से बातचीत का हवाला देते हुए अकाउंट नंबर दिया। उसने खाते में सितंबर 2021 को 55 हजार रुपये जमा करवा दिए। उसका दोबारा फिर से उनके पास फोन आया और कहा कि सिक्योरिटी के नाम पर एक लाख रुपये जमा करवा दो। अगले दिन एक लाख रुपये जमा करवा दिए। वह दोनों उन्हें आश्वासन देकर किसी न किसी बहाने से थोड़े और पैसे जमा करवाने के लिए कहते और कहते रहे कि अब की बार आपका पूरा पैसा आपके खाते में वापस कर दिया जाएगा। कुल 36 लाख 50 हजार 260 रुपये जमा करवा दिए।