{"_id":"6562353b6b1f64fe75019b0e","slug":"3500-new-street-lights-will-be-installed-in-the-city-hisar-news-c-21-hsr1020-266883-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहर में लगाई जाएंगी 3500 नई स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहर में लगाई जाएंगी 3500 नई स्ट्रीट लाइटें
Sat, 25 Nov 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
हांसी। शहर के रोड व गलियों को चमकाने के लिए नगर परिषद 3500 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाएगी। इन लाइटों को सभी वार्डों व मुख्य रोड पर लगवाया जाएगा।
शहर में कई मुख्य रोड ऐसी हैं जहां पर आज स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हुई हैं। वहीं वार्डों में कई गलियों में भी स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हुई है। अब नगर परिषद ऐसे क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगाएगी। यह लाइटें बजाज, फिलिप्स व क्रॉम्प्टॉन कंपनी की होंगी। इसके लिए निदेशालय से निर्देश दिए गए हैं। स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन जगहों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं प्रत्येक वार्ड में करीब 100 स्ट्रीट लाइटें दी जाएंगी।
नगर परिषद द्वारा हाउस मीटिंग में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि शहर में करीब 11 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं। इनके रखरखाव के लिए हिसार की एक फर्म को रखरखाव का टेंडर दिया हुआ है।
टाइमर न होने के कारण दिन में जलती हैं स्ट्रीट लाइटें
अभी शहर के वार्डों व मुख्य रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों पर पेनल बॉक्स व टाइमर नहीं लगे हुए हैं। टाइमर नहीं लगे होने के कारण स्ट्रीट लाइटें दिन में भी चालू रहती हैं। 200 पेनल बॉक्स व टाइमर खरीदे जाने हैं।
विज्ञापन
यहां लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
सिसाय पुल से जींद चुंगी रोड, जींद चुंगी से लघु सचिवालय तक, इसके अलावा शहर से बाहर की तरफ जाने वाली रोड व अन्य मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, जहां पर पहले कोई स्ट्रीट लाइट नहीं है। इसके अलावा जिन रोड पर स्ट्रीट लाइटों की संख्या कम है वहां पर भी नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
लोकनिर्माण विभाग सौंपेगा नगर परिषद को लाइटें
लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें लगाई हुई हैं। यह स्ट्रीट लाइटें रखरखाव के लिए नगर परिषद को सौंपी जाएंगी। इसके लिए बिजली मीटर भी लगवाया जाएगा। वहीं शहर में मुख्य रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों पर तिरंगा लाइटें भी लगवाई जाएंगी। इसके लिए भी नगर परिषद ने योजना बनाई है।
अभी यह है स्थिति
अभी अधिकतर पोल पर नंबर तक नहीं है। जहां पर नंबर हैं, वहां पर लाइट नहीं है। कई जगह पर मरम्मत के लिए लाइट उतार तो ली लेकिन दोबारा लगाई ही नहीं। यह मामला निगम हाउस की बैठक में भी उठ चुका है।
शहर में काफी संख्या में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की आवश्यकता है। इन्हें ऐसे रोड व गलियों में लगवाएंगे जहां पर अंधेरा रहता है। वार्डों में लाइटें सौंपी जाएंगी।- प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद, हांसी।