फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   350 tons of garbage came out of homes on Diwali, 250 vehicles reached the dumping station

दिवाली पर घरों से निकला 350 टन कचरा, 250 गाड़ियां डंपिंग स्टेशन पहुंचीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
350 tons of garbage came out of homes on Diwali, 250 vehicles reached the dumping station
हिसार। दिवाली पर शहरवासियों ने घरों से 350 टन कचरा निकाला। नगर निगम के सफाई कर्मचारी शुक्रवार देर शाम तक उस कचरे के उठान में लगे रहे। इस दौरान शहर से रोजाना के मुकाबले दोगुने कचरे का उठान किया गया। बता दें कि शहर से प्रतिदिन करीब 175 टन कूड़े का उठान किया जाता है।
विज्ञापन

दिवाली के कारण घरों से ज्यादा मात्रा में कूड़ा निकलता है। इसे देखते हुए शुक्रवार सुबह से ही सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था में जुट गए थे। सुबह से लेकर देर शाम तक करीब 250 गाड़ियां कूड़ा लेकर डंपिंग स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। हालांकि आमतौर पर यह आंकड़ा 125 से 150 गाड़ियों तक का ही रहता है।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर 16-17 में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। इसी को लेकर सेक्टर की आरडब्ल्यूए के कानूनी सलाहकार अनिल जलंधरा ने निगमायुक्त अशोक गर्ग से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। ठेकेदार ने खाली प्लॉट को डंपिंग सेंटर बना रखा है। सेक्टर में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं, जिनमें पशु घूमते देखे जा सकते हैं। वह एक वर्ष से ठेकेदार की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के पास हैं करीब 90 गाड़ियां
नगर निगम के पास कचरे के उठान को लेकर करीब 90 गाड़ियां हैं, जिनमें टाटा-एस व ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। इनमें ठेकेदार की गाड़ियां भी शामिल हैं। इसके अलावा निगम के पास करीब 850 सफाई कर्मचारी हैं।

दिवाली के कारण शहर से आम दिनों के मुकाबले दोगुना कचरा निकला है। सफाई कर्मचारी देर शाम तक कचरे के उठान में लगे रहे। - देवेंद्र बिश्नोई, सीएसआई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed