फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   350 grams of opium, 720 liquor bottles recovered from three accused

पुलिस ने तीन आरोपियों से 350 ग्राम अफीम और 720 शराब की बोतले की बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
350 grams of opium, 720 liquor bottles recovered from three accused
हिसार। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने मुकलान गांव के पास से तीन आरोपियों से 350 ग्राम अफीम और 720 शराब की बोतलें बरामद की। पकड़े गए तीनों आरोपियों कालवास निवासी जितेंद्र, इंद्रपाल और राजस्थान के सुभाष के खिलाफ आजाद नगर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करवा जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ मुकलान गांव के पास गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि कालवास निवासी जितेंद्र अपने साथियों के साथ अफीम और शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक गाड़ी में तीन लोग बैठे हुए थे। शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर से 350 ग्राम अफीम और 720 शराब की बोतल बरामद की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed