{"_id":"6722917359b90e64770ca1a4","slug":"35-firecracker-stalls-established-in-the-city-after-seven-years-hisar-news-c-21-hsr1020-495398-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहर में सात वर्ष बाद लगीं पटाखों की 35 स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहर में सात वर्ष बाद लगीं पटाखों की 35 स्टॉल
Thu, 31 Oct 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
हांसी। दीपावली पर इस बार शहर में जमकर पटाखों की बिक्री होगी। बुधवार सुबह से ही हिसार चुंगी के समीप शहीद स्टेडियम में पटाखों की बिक्री के लिए 35 स्टॉल लग गईं। शहर में सात वर्षों के बाद इतनी संख्या में स्टॉल लगी हैं।
वर्ष 2017 में 28 स्टॉल लगी थीं। उसके बाद से हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण लगातार लगी पाबंदियों के चलते पटाखों की स्टॉल कम होती गईं। बीते वर्ष तक मात्र पांच स्टॉल ही लगती रही थी। इस वर्ष 35 स्टॉल लगी हैं। वहीं पटाखों की स्टॉल ज्यादा होने के कारण इस बार लोगों में भी पटाखों की खरीदारी को लेकर क्रेज है। वहीं इस बार ग्रीन पटाखों की भी मांग ज्यादा है।
बता दें कि पटाखों के लाइसेंस के लिए मंगलवार शाम को लघु सचिवालय में ड्रा निकाला गया। लाइसेंस के लिए कुल 35 आवेदन आए थे। जिसमें सभी को लाइसेंस जारी किए गए थे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से फायर ब्रिगेड की भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
पटाखा स्टॉल संचालक नवदीप बिड़लान व कुश महता ने बताया कि अब पूर्ण रूप से भारत में बने पटाखे ही बिकते हैं। ज्यादातर ग्रीन पटाखे ही आए हुए हैं। पटाखों में इस बार बच्चों के लिए चटर पटर, पोप अप, कलर फुलझड़ी व धागा बम उपलब्ध है। इसके अलावा मिट्टी का अनार, स्काई शॉट, मल्टी स्काई शॉट आदि महंगे पटाखे उपलब्ध हैं। यह पटाखे 500 रुपये से शुरू होकर 12 हजार रुपये तक के हैं।