फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   34.1 percent students forget the answers in the exam, 23.7 percent give wrong answers to easy questions

34.1 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में भूल जाते हैं उत्तर, 23.7 फीसदी आसान प्रश्नों का देते हैं गलत जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
34.1 percent students forget the answers in the exam, 23.7 percent give wrong answers to easy questions
पूनम, काउंसलर शिक्षा विभाग हिसार - फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना महामारी के दौर में स्कूल बंद रहने से विद्यार्थी मानसिक तनाव से ग्रस्त हो गए थे। अब स्कूल खुलने से विद्यार्थी खुद को रिलेक्स महसूस कर रहे हैं। लेकिन मानसिक तनाव के कारण काफी विद्यार्थी ऐसे हैं जिनकी परीक्षा की तैयारी ठीक से नहीं हो रही है। विद्यार्थियों की लगातार तीन घंटे तक लिखने की कैपेसिटी कम हो गई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की काउंसलर पूनम ने गूगल फार्म के जरिये 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति जानी। इस गूगल फार्म में 3312 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की। इससे हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया। 34.1 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में उतर भूल जाते हैं जबकि 23.7 प्रतिशत विद्यार्थी ऐसे हैं जो परीक्षा के दौरान आसान प्रश्नों के जवाब गलत कर देते हैं, क्योंकि वह परीक्षा के दौरान घबरा जाते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का मानसिक तनाव दूर करने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का पूरा सबसे बड़ा योगदान होता है। परीक्षा के दौरान आए तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थी पर परीक्षा तैयारी का कतई दबाव न बनाएं। विद्यार्थियों को फेल व पास की चिंता से दूर रखें। उन्हें हमेशा कामयाब लोगों के साथ-साथ उन्हें उन लोगों की भी कहानी सुनाएं जो पहले फेल हुए और बाद में कामयाब हुए। पढ़ाई के समय केवल उत्तर पर ही ध्यान न दें, प्रश्न को समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम, काउंसलर, शिक्षा विभाग
गूगल फॉर्म पर पूछे गए सवालों पर विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया
सवाल : परीक्षा के दौरान आसान प्रश्नों के उत्तर गलत देते हो।
जवाब : 23.7 प्रतिशत हां, 48.2 प्रतिशत नहीं, 28.1 प्रतिशत कभी-कभी।
सवाल : परीक्षा समाप्त होने के बाद उन सवालों के उत्तर याद आ जाते हैं जिन्हें वह परीक्षा में भूल गया था।
जवाब : 55 प्रतिशत हां, 25 प्रतिशत नहीं व 20 प्रतिशत कभी-कभी।
सवाल : परीक्षा से पहले व परीक्षा के दौरान घबराहट महसूस होती है।
जवाब : 31.6 प्रतिशत हां, 34.6 प्रतिशत नहीं, 33.4 प्रतिशत कभी-कभी।
सवाल : परीक्षा से पहले मुझे अच्छी नींद नहीं आती।
जवाब : 57.5 प्रतिशत हां, 42.5 प्रतिशत नहीं।
सवाल : परीक्षा के दिनों में मुझे खाना भी अच्छा नहीं लगता।
जवाब : 26.7 प्रतिशत हां, 53.9 प्रतिशत नहीं, 19.5 प्रतिशत कभी-कभी।
सवाल : परीक्षा के दौरान मुझे लगता है कि मैं सब कुछ भूल गया हूं।
जवाब : 34.1 प्रतिशत हां, 42.6 प्रतिशत नहीं, 23.4 प्रतिशत कभी-कभी।
सवाल: परीक्षा से पहले मुझे अत्यधिक डर लगता है।
जवाब : 27.3 प्रतिशत हां, 39.1 प्रतिशत नहीं, 33.6 प्रतिशत कभी-कभी।
सवाल : परीक्षा से पहले मुझे पेट संबंधी समस्याएं हो जाती हैं।
जवाब : 6.1 प्रतिशत हां, 84.3 प्रतिशत नहीं, 9.6 प्रतिशत कभी-कभी।
पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेना जरूरी है। नियमित रूप से कोई न कोई शारीरिक क्रिया जैसे खेलना, व्यायाम, योग, मेडिटेशन या अन्य कोई भी गतिविधि जरूर करें, ताकि शरीर व मस्तिष्क में तंदुरुस्ती बनी रहे। परीक्षा से पहले रात को पूरी नींद लें। - राजपाल सिंह, शिक्षक, पटेल नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल

सभी विद्यार्थी ध्यान पूर्वक परीक्षा करें। प्रश्नों के उत्तर सही दे। बेझिझक परीक्षा दें। परीक्षा के दौरान घबराए नहीं। नकल न करें। मेरा अभिभावकों से कहना है कि वे विद्यार्थियों पर दबाव न बनाएं।
कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed