{"_id":"667b018190d95a848407975b","slug":"32-thousand-rupees-stolen-from-auto-market-shop-hisar-news-c-21-hsr1020-409347-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऑटो मार्केट की दुकान से 32 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऑटो मार्केट की दुकान से 32 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
हिसार। शहर की ऑटो मार्केट में दिनदहाड़े एक दुकान में चोरी की वारदात हुई। चोर दुकान के गले से 32 हजार रुपये चोरी कर ले गया। दुकानदार का कहना है कि अपने स्तर पर जांच की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब बुधवार को शहर थाना पुलिस में शिकायत दी जाएगी। जवाहर नगर के टेका राम ने बताया कि ऑटो मार्केट में दुकान है। शाम 4 बजे एक युवक दुकान में आया और बैठ गया। टेका राम ने सोचा कस्टमर है, इसलिए उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। बाद में उसने पेचकस के जरिये गल्ले को खोला और 32 हजार रुपये ले गया। संवाद
बैंक कर्मी बता महिला से हड़पे 42 हजार रुपये
हिसार। साइबर अपराधियों ने आदमपुर की रहने वाली मंजुबाला के खाते से 42,638 रुपये की धोखाधड़ी की है। मंजुबाला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। 24 जून को उसके पास एक कॉल आई। सामने वाले ने कहा कि आपकी 5240 रुपये की ट्रांजेक्शन फेल हो गई है। इसके बाद खुद को बैंक का कर्मचारी बताने वाले ने डेबिट कार्ड की दोनो तरफ की फोटो मांगी। इस पर मंजुबाला ने फोटो व्हाट्सअप कर दी। थोड़ी देर बाद उसके पास तीन बार में 42 हजार 638 रुपये कटने के मैसेज आए। इसके बाद उसने साइबर सेल थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया।