फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   होली के बाद तय होगा आम आदमी पार्टी किससे गठबंधन करेगी::नवीन जयहिंद

होली के बाद तय होगा आम आदमी पार्टी किससे गठबंधन करेगी::नवीन जयहिंद

Mon, 18 Mar 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
होली के बाद तय होगा आम आदमी पार्टी किससे गठबंधन करेगी::नवीन जयहिंद
बीजेपी को उखाड़ने के लिए आप किसी से भी कर सकती है गठबंधन : जयहिंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौंद (हिसार)। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद का कहना है कि बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए आप किसी से भी गठबंधन कर सकती है। भाजपा ने देश व प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। जो पार्टी राजनीति के लिए देश के सैनिकों का सहारा ले सकती है, वह देश के लिए घातक साबित हो सकती है। जयहिंद नारनौंद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किस पार्टी से गठबंधन करेगी, यह होली के बाद तय किया जाएगा। देश को बर्बाद करने वाली भाजपा का खूंटा उखाड़ने के लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन किया जा सकता है। भाजपा ने प्रदेश को जाति के नाम पर लड़वाने का काम किया है। भाजपा कहीं जाति तो कहीं धर्म पर लोगों को बांटकर अपनी राजनीति कर रही है। बीजेपी के जो नेता अपने आपको चौकीदार कहते हैं, वो चौकीदार नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े चोर हैं। हमने शहीद परिवारों को एक करोड़ रुपये देकर इन परिवारों की मदद की है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में कितना विकास करवाया है, यह दिल्ली की जनता से पूछो। स्कूलों की व्यवस्था, अस्पतालों की व्यवस्था व बहुत अच्छे काम करवाए हैं। इस मौके पर जिला प्रधान अनूप चानोत, हरपाल क्रांति, प्रदीप ढांडा, जीतू सिवाच, सोमबीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed