फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   स्मॉग : फीटर रेहड़े ने बाइक को मारी टक्कर, फतेहाबाद निवासी कंपाउंडर की मौत

स्मॉग : फीटर रेहड़े ने बाइक को मारी टक्कर, फतेहाबाद निवासी कंपाउंडर की मौत

Mon, 13 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
स्मॉग : फीटर रेहड़े ने बाइक को मारी टक्कर, फतेहाबाद निवासी कंपाउंडर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले में स्मॉग और कोहरे का कहर जारी है। हिसार-आर्यनगर मार्ग पर रावलवास मोड़ के पास रविवार सुबह छह बजे एक फीटर रेहड़े ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में फतेहाबाद के गांव नांगला के 27 वर्षीय सोनी राम की मौत हो गई। इसके अलावा धान्सू गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल महाबीर का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा जिले में कई अन्य जगहों पर कुछ वाहन आपस में टकरा गए। इस कारण कई लोगों को मामूली चोटें आई।
फतेहाबाद जिले के गांव नांगला का सोनी राम हिसार के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर था। वह पत्नी और डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ यहां सूर्यनगर में किराये पर कमरा लेकर रहता था। बताया जाता है कि रविवार सुबह वह रावलवास कलां गांव में किसी मरीज की मरहम पट्टी करने जा रहा था। स्मॉग छाया था। वह एक बस के पीछे बाइक चला रहा था। बताया जाता है कि बस रावलवास कलां मोड़ पर रुकी थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे फीटर रेहड़े ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बाइक बस और फीटर रेहड़े के बीच में फंस गई और सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। सदर थाना पुलिस ने फीटर रेहड़ा कब्जे में लेकर उसके चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, धान्सू निवासी घायल
धान्सू-सुलखनी गांव के बीच एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गांव धान्सू का महाबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचाराधीन महाबीर ने बताया कि वह किसी काम से बाइक पर सुलखनी जा रहा था। सुबह के समय कोहरा अधिक था। रास्ते में किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा ढंढूर के पास तीन कारें आपस में टकराने से तीन-चार व्यक्तियों के मामूली तौर पर घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed