फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑनलाइन खरीद का विरोध

ऑनलाइन खरीद का विरोध

Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन खरीद का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अनाज मंडी प्रतिनिधियों की बैठक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में अनाज मंडी में हुई। बैठक में आढ़तियों की समस्याओं पर विचार किया गया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि सरकारी अधिकारियों द्वारा अनाज की खरीद ऑनलाइन करने, फसल का भुगतान आढ़तियों के माध्यम से नहीं करने की जो बात कही जा रही है, वह उचित नहीं हैं। इसके विरोध में चार सितंबर सोमवार को हिसार मंडी, फतेहाबाद, सिरसा जिला अनाज मंडियों में एक दिन की हड़ताल रखने का निर्णय लिया गया है। आगामी राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा। गर्ग ने कहा कि धान की कई प्रकार की वैरायटी होती है, जिसके दाम काफी कम ज्यादा होते हैं। ऐसे धान की ऑनलाइन खरीद करने से उन्हें पता नहीं लगेगा कि यह धान कौन सी वैरायटी का है। ऐसे में धान खरीद व बेचने में बड़ी भारी दिक्कत आएगी। गर्ग ने यह भी कहा कि इस समस्या को लेकर व्यापार मंडल का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलेगा। बैठक में अनाज मंडी संरक्षक पवन गर्ग, प्रधान संत कुमार सिंगल, मंदिर प्रधान अशोक गुप्ता, अस्पताल प्रधान अनिल जैन, कोषाध्यक्ष मनीराम गोयल, सचिव संदीप बिंदल, सलाहकार बजरंग अंसरावा वाले, रघुनाथ मोठियां, वरिष्ठ उपप्रधान जगदीश गोदारा, उपप्रधान संजय नागपाल, पूर्व सचिव नरेश सिंगल, निरजन गर्ग, प्रेम आदमपुरियां, कृष्ण गोयल, खल एसो. के प्रधान त्रिलोक कंसल सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed