फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रोडवेज, मोबाइल इंटरनेट, शिक्षण संस्थान, शराब ठेके बंद, 1180 जवान तैनात

रोडवेज, मोबाइल इंटरनेट, शिक्षण संस्थान, शराब ठेके बंद, 1180 जवान तैनात

Fri, 25 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज, मोबाइल इंटरनेट, शिक्षण संस्थान, शराब ठेके बंद, 1180 जवान तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डेरा प्रमुख के सीबीआई अदालत के फैसले के मद्देनजर जिले में मोबाइल इंटरनेट, रोडवेज सेवा, सभी शिक्षण संस्थान, शराब ठेके बंद कर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए जिले में 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इनके साथ ही 32 अतिरिक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। पुलिस व पैरा मिलिट्री के करीब 1180 जवान सड़कों पर तैनात रहेंगे। अस्पतालों में 100 अतिरिक्त बेड का प्रबंध किया गया है।
जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सभी शिक्षण संस्थानों को शुक्रवार को बंद रखने का निर्देश जारी किया है। डीसी निखिल गजराज के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिले में सभी शराब ठेकों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। अगले आदेशों तक सभी मोबाइल की इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। शुक्रवार शाम तीन बजे तक तक रोडवेज की सभी बसों को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार दोपहर बाद हालातों को देखते हुए आगे फैसला लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्र के लिए 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगा दिए हैं। इसके अलावा सभी चार एसडीएम को उनके एरिया में 8-8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट रिजर्व में दिए गए हैं। डीसी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। डीसी निखिल गजराज ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक पुलिस अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने एरिया में शांति व्यवस्था को सुनिश्चित रखेंगे।
विज्ञापन

हिसार में 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट
डयूटी मजिस्ट्रेट -----------------पुलिस अधिकारी
हुडा संपदा अधिकारी ---डीएसपी मोम्मद जमाल
जिला राजस्व अधिकारी---डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा ,
तहसीलदार बरवाला --- डीएसपी जयपाल
बालसमंद- नायब तहसीलदार-शहर थाना प्रबंधक ललित कुमार
नायब तहसीलदार हिसार --डीएसपी जोगिंद्र शर्मा
तहसीलदार हिसार ---सिविल लाइन थाना प्रबंधक मनदीप सांगवान
नायब तहसीलदार लेखा--सदर थाना प्रबंधक देवेंद्र नैन
बीडीपीओ बरवाला -----थाना प्रबंधक बरवाला गौरव शर्मा
ना. तहसीलदार उकलाना --उकलाना थाना प्रबंधक संदीप कुमार
बीडीपीओ अग्रोहा---थाना प्रबंधक अग्रोहा
नायब तहसीलदार आदमपुर -- थाना प्रबंधक आदमपुर पवन कुमार
---------------------
हांसी में भी लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
संपदा अधिकारी हुडा--- एएसपी हांसी
तहसीलदार हांसी ----डीएसपी
नायब तहसीलदार--डीएसपी नारनौंद
नायब तहसीलदार हांसी --शहर थाना प्रबंधक हांसी
बीडीपीओ नारनौंद --नारनौंद थाना प्रबंधक,
बीडीपीओ हांसी टू--सदर थाना प्रबंधक
तहसीलदार बास --प्रबंधक अधिकारी बास
नायब तहसीलदार खेड़ी जालब -स्थानीय इंचार्ज
=-------
उकलाना में मुगलपुरा नाका पर रहेगी विशेष नजर
पुलिस और प्रशासन की तरफ से उकलाना स्थित मुगलपुरा नाका पर विशेष नजर रहेगी। यह नाका जिले का सबसे अहम नाका है। अगर डेरा मुखी सड़क मार्ग से पंचकूला सीबीआई अदालत में जाते हैं तो इस मार्ग से होकर गुजरना पड़ेगा। आज इस नाके का डीसी निखिल गजराज और एसपी मनीषा चौधरी ने निरीक्षण किया। एसपी मनीषा चौधरी ने बताया कि 25 अगस्त को इस नाके के रास्ते को आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा। ---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी- एसपी ने किया नाकों का निरीक्षण
उपायुक्त निखिल गजराज व एसपी मनीषा चौधरी ने संयुक्त रूप से जिला में लगाए गए पुलिस नाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। दोनों अधिकरियों ने नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सभी जवान अपनी ड्यूटी में कोई लापरवाही ना बरतें। नाकों से गुजरने वाले सभी वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाए।
--------------------
वन विभाग कर्मचारियों की भी लगाई ड्यूटी
जिला प्रशासन ने वन विभाग के कर्मचारियों की भी नाकों व अन्य जगहों पर ड्यूटी लगाई है ताकि कोई हंगामा होने की आशंका के चलते पेड़ काटकर रास्ता जाम किया जाता है तो वन विभाग के कर्मचारी तुरंत एक्शन ले सकें।
-----------------------
चार लॉयन ऑर्डर कंपनी तैनात
पुलिस प्रशासन शुक्रवार के फैसले को लेकर पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। कहीं कानून व्यवस्था भंग न हो इसके लिए हिसार के पुलिस एरिया में 4 लायन ऑर्डर कंपनी तैनात की गई हैं। एक पैरा मिलिट्री फोर्स की एक कंपनी, एक सशस्त्र सेना बल की कंपनी तैनात की गई है। करीब एक हजार पुलिस कर्मचारी विभिन्न जगहों पर तैनात रहेंगे। जिले में कुल 1180 सुरक्षा कर्मी सड़कों पर रहेंगे।
-------------------
गंगवा डेरे पर खुफिया विभाग की निगाहें
गंगवा स्थित डेरे के पास पुलिस की ओर से नाका लगाया गया है। खुफिया विभाग की टीम डेरे में आने वालों की पूरी डिटेल जुटा रही है। जिले के 3 अन्य नामचर्चा घरों पर गुप्तचर विभाग की विशेष नजर है। पुलिस भी नजर रखे हुए है।
-------------------------
पेट्रोल पंपों पर खुले में नहीं मिलेगा तेल
जिले के पेट्रोल पंपों पर खुले में तेल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी कैनी, बोतल में तेल नहीं ले जा सकेगा। पेट्रोल पंप बंद करने के बारे में फिलहाल फैसला नहीं लिया गया है।

------------
500 घायलों के उपचार का प्रबंध
सिविल सर्जन डॉ. जेएस ग्रेवाल ने बताया अस्पताल परिसर में 100 अतिरिक्त बैड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अस्पताल में करीब 500 आदमियों के ईलाज के लिए बैंडेज और दवाएं पहुंच चुकी हैं। साथ ही जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों को ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं। इमरजेंसी में तीन एमओ की ड्यूटी लगाई गई है। सीएमओ और पीएमओ ने खुद स्थिति का जायजा लिया।

रोडवेज, मोबाइल इंटरनेट, शिक्षण संस्थान, शराब ठेके बंद, 1180 जवान तैनात
-- जिले में 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट संभालेंगे व्यवस्था, अस्पतालों में 100 अतिरिक्त बैडों का प्रबंध
--रिजर्व में रखे गए 32 ड्यूटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed