{"_id":"61be31d0f8d1ce61b515bc43","slug":"31-thousand-from-petrol-pump-salesman-in-muklan-7-thousand-looted-from-operator-in-siwani-hisar-news-hsr6197777163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकलान में पेट्रोल पंप सेल्समैन से 31 हजार, सिवानी में संचालक से 7 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकलान में पेट्रोल पंप सेल्समैन से 31 हजार, सिवानी में संचालक से 7 हजार लूटे
विज्ञापन
हिसार। सिवानी मंडी में शनिवार शाम करीब पौने सात बजे पट्रोल पंप मालिक से बदमाश 7 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। इसके बाद मुकलान गांव में करीब साढ़े 7 बजे बाइक सवार बदमाशों ने भगवती पेट्रोल पंप पर बैठे 2 सेल्समैन से 31 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
सिवानी मंडी के वार्ड संख्या 2 में अनाज मंडी के पीछे रहने वाले पेट्रोल पंप संचालक के साथ लूट का मामला सामने आया है। बुजुर्ग रतनलाल गर्ग ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर वे पेट्रोल पंप से आने के बाद अपने घर के बेडरूम में अपनी पत्नी के साथ बैठे थे। इसी दौरान 2 नकाबपोश बदमाश घर के मुख्य दरवाजे से अंदर आए और सीधे उनके बेडरूम में आ गए। उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। कैश व पेट्रोल पंप से लाए थैले की मांग पिस्तौल की नोक पर की। उन्होंने उनके पास जेब में रखे 7 हजार रुपये बदमाशों को दे दिए। कमरे में शोर सुनकर उनकी पुत्रवधू आशु गर्ग वहां पहुंची तो उन्होंने मामला अटपटा देखकर अपने आप को बाथरूम में बंद कर लिया। वहीं से अपने पति रवि गर्ग को इस घटना बारे जानकारी दी। यह देखकर बदमाश स्थिति को भांप कर मौके से फरार होने लगे। 66 वर्षीय बुजुर्ग रतनलाल ने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे मौके से फरार होने में कामयाब रहे। सिवानी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मामले में सिवानी पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक रतनलाल गर्ग के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
मुकलान में 31 हजार छीन ले गए
दूसरी ओर शाम करीब 7:30 बजे मुकलान में भगवती पेट्रोल पंप पर 2 सेल्समैन कमरे में बैठे थे। उसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश 2 युवक वहां हथियार लेकर आए। अंकित सेल्समैन से 31 हजार रुपये नकदी छीन कर फरार हो गए। मामले की शिकायत सेक्टर 13 निवासी जेपी शर्मा ने दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।