{"_id":"5e8e1dd18ebc3e78ab70b0f6","slug":"304-women-scavengers-working-to-keep-the-city-clean-regardless-of-themselves-hisar-news-rtk5500683120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद की परवाह किए बिना शहर को साफ रखने में जुटीं 304 महिला सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद की परवाह किए बिना शहर को साफ रखने में जुटीं 304 महिला सफाईकर्मी
विज्ञापन
सुनीता।
- फोटो : Hisar
इनके भी परिवार हैं। बच्चों की फिक्र इन्हें भी है। मगर खुद से ज्यादा शहर की सफाई की चिंता है। हम बात कर रहे हैं, अपराजिता बनकर खुद की सेहत की परवाह किए बिना शहर को साफ रखने में जुटी नगर निगम की 304 महिला सफाईकर्मियों की। अधिकांश महिला सफाईकर्मी अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचने के लिए सुबह छह बजे ही घर से निकलती हैं। इसके बाद सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगातार सफाई का काम चलता है।
नगर निगम में कुल 682 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें से 304 महिलाएं हैं। 304 में से मात्र 78 महिलाएं ही पक्की कर्मचारी हैं, जबकि 226 को अनुबंध आधार पर लगाया हुआ है। निगम के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल व कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रवीन कुमार कहते हैं कि स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग हो या बिजली व पेयजल आपूर्ति विभाग, इन सभी की तरह ही निगम के सफाईकर्मी भी कोरोना वारियर्स से कम नहीं हैं।
कोरोना से हर कोई भयभीत है। मगर हम फर्ज के सामने बीमारी को छोटा मानते हैं। जब शहरवासी सफाईकर्मियों पर फूल बरसाकर उन्हें सम्मान देते हैं तो लगता है कि हम भी इस जंग के सच्चे सिपाही हैं।
विज्ञापन
- लक्ष्मी, सफाईकर्मी
सामान्य दिनों में जब अधिकतर शहरवासी उठकर घरों से निकलते हैं, तब तक हम गलियों को साफ कर देते हैं। अब तो कोरोना जैसी महामारी से हर कोई लड़ रहा है। इसमें हम भी इसी तरीके से अपना योगदान दे रहे हैं।
- कृष्णा, सफाईकर्मी
जीवन में पहली बार ऐसी महामारी देखी है, जिसने लोगों को घरों में बंद रहने पर मजबूर कर दिया है। मगर हमारा कर्त्तव्य तो शहर को साफ रखना है, ताकि गंदगी के कारण कोई बीमार न फैलने पाएं।
- शीला देवी, सफाईकर्मी
-------
यो मुश्किल टाइम चाल रया सै। सरकार भी घणी हिदायतां दे रही सै। हर कोई घरां म्ह बंद हो रैया सै। म्हारी तो ड्यूटी शहर न साफ राखण की सै। इस ड्यूटी म्ह हाम सफाईकर्मी कोई कमी नहीं रहण दयांगै।
- लाली देवी, सफाईकर्मी
--------
कोरोना का नाम सुनकर ही हर कोई सहम जाता है। हमने पहले तो कभी ऐसी बीमारी नहीं देखी, लेकिन अब जैसे सुनते हैं तो डर लगता है। मगर शहर को साफ रखने का फर्ज भी पूरा करना है। फर्ज के प्रति सजग है।
- सुनीता देवी, सफाईकर्मी
------
शहर को साफ रखना हमारे लिए गर्व की बात है। कोरोना जैसी महामारी में भी हम अपने काम से पीछे नहीं हटे हैं। रोजाना सफाई का काम पूरा करने के बाद मन को सुकून मिलता है।
- मंजीत रानी, सफाईकर्मी
हम तो हमारे सफाई के फर्ज को निभाने में पूरी मेहनत से लगे हैं। काम के साथ कोरोना से बचाव के प्रबंध भी कर रखे हैं। निगम अधिकारियों व यूनियन की तरफ से ग्लव्स व मास्क आदि दिए हुए हैं।
- संतरा देवी, सफाईकर्मी
--------
रोज सुणा हां इस कोरोना का जिक्र। म्हारा काम तो सफाई करण का सै। इसमै कोई कमी नहीं आणी चाहिए, या ही सोच कै रोज घरां तै निकला सां। अपणा फर्ज पूरा करणा जरूरी है।
- किताबो देवी, सफाईकर्मी
---------
सफाई के काम में जोखिम तो रहता है, लेकिन इस समय फर्ज बड़ा है। जब लोग सफाईकर्मियों का माला पहनाकर व फूल बरसाकर स्वागत करते हैं तो मन को तसल्ली मिलती है कि हम भी अच्छा काम कर रहे हैं।
- रज्जो देवी, सफाईकर्मी
--------
कोरोना को लेकर सबके मन में डर रहता है, यही डर हमें में भी है। मगर शहर की सफाई का फर्ज पहले हैं। इसलिए खुद की फिक्र किए बिना हर रोज सफाई के काम को तसल्ली से पूरा करते हैं।
- प्रेमो देवी, सफाईकर्मी
हम अपना फर्ज पूरी मेहनत से निभा रहे हैं। शहरवासी बस सरकार के आदेशों के अनुसार घरों में ही रहें, ताकि सबके सहयोग से कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती जा सके।
उर्मिला देवी, सफाईकर्मी

लक्ष्मी।- फोटो : Hisar

मंजीत रानी।- फोटो : Hisar