{"_id":"68d6e085ca1faf1baf0f7454","slug":"300-people-underwent-health-checkups-at-chc-mirchpur-hisar-news-c-21-hsr1005-718617-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीएचसी मिर्चपुर में 300 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीएचसी मिर्चपुर में 300 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच
Sat, 27 Sep 2025 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौंद। सेवा पखवाड़े के तहत सीएचसी मिर्चपुर में शुक्रवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाया गया। इसके तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने शिविर का शुभारंभ किया। सीएचसी मिर्चपुर के एसएमओ डॉ. विक्रम सिंह की देखरेख में आयोजित इस शिविर में एमएएमसी अग्रोहा से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 300 मरीजों की जांच की। शिविर में फिजीशियन, सर्जन, ईएनटी, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग, मनोचिकित्सा, बाल रोग और फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों ने जांच की। रक्त जांच, मधुमेह जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच, पंजीकरण, चश्मों और औषधियों का भी वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. अंजु, भाजपा जिला सचिव एडवोकेट शिव कुमार, महावीर श्योराण आदि मौजूद रहे। संवाद