फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   30 special buses to run for the Gogamedi Fair starting September 1.

Hisar News: गोगामेड़ी मेले के लिए एक सितंबर से चलेंगी 30 स्पेशल बसें

Thu, 27 Aug 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 27 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
30 special buses to run for the Gogamedi Fair starting September 1.
हिसार। गोगामेड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिसार रोडवेज डिपो से एक सितंबर से 30 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन ने आरटीए कार्यालय में परमिट के लिए आवेदन किया है। यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के अनुसार मेले के दौरान हिसार और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोगामेड़ी जाते हैं। करीब एक माह तक मेले के लिए चलने वाली विशेष बसों में चालक और परिचालकों की अलग से ड्यूटी लगाई जाएगी। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो की ओर से यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रूट और बसों की व्यवस्था की जा रही है। हर साल मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोडवेज बसों से यात्रा करते हैं। इससे डिपो को विशेष बस सेवा के संचालन से लाखों रुपये की अतिरिक्त आय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




:::::::::::



गोगामेड़ी मेले के लिए हिसार रोडवेज डिपो से 30 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए आरटीए कार्यालय में परमिट के लिए आवेदन किया गया है। इस बार मेला बस सेवा एक सितंबर से शुरू होगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्राथमिक तौर पर 30 बसें चलेंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। -प्रीतम सिंह, टीएम, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed