फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   30 sanitation workers reached Milgate to protest garbage collection, police stopped them by forming a cordon

Hisar News: मिलगेट में कचरा उठान का विरोध करने पहुंचे 30 सफाईकर्मी, पुलिस ने घेरा बनाकर रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
30 sanitation workers reached Milgate to protest garbage collection, police stopped them by forming a cordon
सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठाते पुलिसकर्मी। 
हिसार। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम और हड़ताली सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव जारी है। बुधवार को मिलगेट क्षेत्र में कचरा उठान का विरोध करने पहुंचे करीब 30 सफाईकर्मियों को पुलिस ने घेरा बनाकर रोक लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कचरा उठाने का काम रुकवाने की कोशिश की और नारेबाजी की। महिला सफाईकर्मियों की संख्या अधिक रही। उन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने रोके रखा। बाद में पुलिस ने करीब 30 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बस से मौके से हटाया। कचरा उठान का काम पूरा होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उधर, सफाई कर्मचारी लगातार 28वें दिन हड़ताल पर रहे। उन्होंने नगर निगम कार्यालय में धरना देकर रोष जताया। नगर निगम ने बुधवार को डोर-टू-डोर कचरा उठान बंद रखा। इसके बजाय डंपिंग प्वाइंट्स से कचरा उठाने के लिए दो टीमें गठित की गईं। दोनों टीमें एक्सईएन के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक टीम ने मिलगेट, कैंची चौक, एयरपोर्ट रोड, शांति नगर और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र से कचरा उठाया। दूसरी टीम ने बस स्टैंड, सेक्टर-14, सेक्टर-14 पार्ट-2, सेक्टर-33, ऋषि नगर और सिरसा चुंगी-नेशनल हाईवे क्षेत्र में कचरा उठवाया।
--------
जन्माष्टमी में व्यस्त रहेगी पुलिस
अगले दो दिन पुलिस जन्माष्टमी पर्व की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी। ऐसे में निगम को डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए पर्याप्त पुलिस बल मिलने में परेशानी आ सकती है। इसलिए निगम अधिकारियों का फोकस डंपिंग प्वाइंट्स से कचरा उठाने पर रहेगा। दो दिन तक टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पहले से जमा कचरे को उठाएंगी।
-------
25 टन कचरा भिजवाया ढंढूर
शहर के डंपिंग प्वाइंट्स से कचरे को जेसीबी की मदद से डंपरों में भरवाया गया। सुबह करीब 10 बजे शुरू किए कचरा उठान कार्य के दौरान दोपहर 3 बजे तक 25 डंपरों के माध्यम से कचरे को ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन भिजवाया गया। डंपिंग प्वाइंट्स से कचरा उठाने के दौरान पुलिस द्वारा रोड को कुछ देर के लिए एक तरफ से बंद करवाए रखा गया।

------
हमारी टीमें लगातार शहर से कचरा साफ करने में जुटी हैं। डंपिंग प्वाइंट्स से कचरा उठाकर डंपरों के माध्यम से ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन भेजा गया है। इससे कुछ हद तक राहत मिली है। कचरा उठान का कार्य लगातार जारी रहेगा। - सी. जयाश्रद्धा, आयुक्त, नगर निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed