फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   30 minutes 10.50 million theft

30 मिनट में 10.50 लाख की चोरी

Sat, 19 Jul 2014 11:12 PM IST
hisar
hisar Updated Sat, 19 Jul 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन

शहर में चोरों का आतंक है। दिन दहाड़े दोपहर 12 बजे शनिवार को चोरों ने विद्युत नगर में बिजली निगम के असिस्टेंट मैनेजर के घर नौ लाख रुपये की कीमत के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये कैश चोरी हो गए। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब असिस्टेंट मैनेजर संजीव जैन पत्नी संग बाजार में शॉपिंग के लिए निकले। घर पर कोई नहीं था। हैरानी की बात है कि मैनेजर का घर केवल 30 मिनट ही सूना रहा।

विज्ञापन


इतनी ही देर में चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर तोड़ डाले और करीब 11 लाख रुपये का कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


असिस्टेंट मैनेजर के बड़े बेटे गौरव जैन ने बताया कि उसकी पिछले महीने 17 जून को शादी हुई थी। पत्नी मायके गई हुई थी। घर पर पिता और मां थे, जो सही पौने 12 बजे शॉपिंग के लिए बाजार निकल गए। छोटा भाई मनीष बीकॉम में पढ़ता है, जो बैंकिंग की कोचिंग लेने के लिए मॉडल टाउन में इंस्टीट्यूट में गया हुआ था। गौरव जैन ने बताया कि छोटा भाई ट्यूशन की क्लास लगाकर सवा 12 बजे घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ पड़ा था और अंदर गया तो पूरा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना उसने पहले अपने भाई को दी। मौके पर गौरव ने पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। गौरव ने बताया कि फिलहाल उन्होंने घर का पूरा सामान नहीं संभाला है, अभी तक जो सामने आया है, उसमें एक लॉकेट चार तोले सोने का, तीन तोले कीतीन अंगुठियां, साढ़े चार तोले की तीन सेट कानो की बालियां, साढ़े चार तोले की दो चेन और छह तोले चार चूड़ियां चोरी हो गई। इसके अलावा करीब 20 तोले चांदी के गहने, जिनमें दो जोड़ी पाजेब, 20 चांदी के सिक्के, चार छोटे कड़े चोरी हुए हैं।

जैन ने बताया कि चोरों ने घर से अलमारी में रखे 90 हजार रुपये कैश, 20 हजार रुपये मंदिर के गुल्लक में रखे और 10 हजार रुपये खुले रुपये भी नहीं छोड़े। उन्होंने कहा कि गहनों के अलावा भी हजारों रुपये का कीमती सामान घर से गायब है।


बिजली निगम ने विद्युत सदन एवं कॉलोनी के सभी गेट पर सिक्योरिटी गार्ड लगाए हुए हैं। कॉलोनी में सिक्योरिटी होने के बावजूद भी अधिकारी के घर दिन दहाड़े चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। इससे पहले भी विद्युत सदन में कई चोरी की वारदात हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed