{"_id":"67f81f5f859aa52d8602461e","slug":"3-players-from-hisar-selected-for-rugby-event-hisar-news-c-21-hsr1020-603019-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रग्बी स्पर्धा के लिए हिसार के 3 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रग्बी स्पर्धा के लिए हिसार के 3 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा रग्बी वरिष्ठ पुरुष एवं महिला टीमों का राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए नंगल कलां सोनीपत में खेल विभाग हरियाणा के देखरेख में चयन कमेटी ने टीम का चयन किया। प्रदेश भर के 15 जिलों से 200 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। इसके बाद टीम का चयन किया गया। इसमें पुरूषों की टीम में हिसार के दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।
वहीं महिला टीम में एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। एसोसिएशन के सचिव राजू कनोह व कोषाध्यक्ष एडवोकेट नीरज वर्मा ने बताया कि सीनियर नेशनल रग्बी 7 चैंपियनशिप असम के गुवाहाटी स्थित इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में 23 से 28 अप्रैल तक भारतीय रग्बी फुटबाल यूनियन की ओर से आयोजित करवाई जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा सीनियर पुरुष और महिला रग्बी टीमों के चयन ट्रायल लिया गया। 25 लड़के एवं 25 लड़कियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया है। महिलाओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शिविर रग्बी फाइल्स उग्राखेड़ी पानीपत में 10 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। पुरुषों का रग्बी प्रशिक्षण शिविर नांगल कलां रग्बी फील्ड पर शनिवार 12 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
पुरुषों की टीम में विकास कुमार और दीपक पूनिया हिसार, हितेश डागर, (झज्जर), प्रियांशु (चरखी दादरी) राहुल (भिवानी), रक्षित, संदेश, अनिकेत (अंबाला), मोहित, साहिल तुषीर, सचिन, अनुज पाल, दीपक, हैप्पी, यश, कुदरत, सलीम सभी (सोनीपत), राजगुरु (फतेहाबाद), प्रिंस खत्री, नीरज खत्री, विकास खत्री, सुरेश कुमार, तिलक व मोहित खत्री सोनीपत, अजय देसवाल झज्जर का चयन किया गया है। वहीं महिला टीम के लिए सरिती (हिसार), आरती (भिवानी), विशाखा (सोनीपत), अनीता, तमन्ना, ममता, प्रीति फोगट, अंशु (चरखी दादरी), मानसी(जींद), ट्विंकल, दीपा, ईशा, करीना, पायल, अंजलि, ज्योति, सीमा, कोमल, प्रियंका (पानीपत), खुशी (रोहतक), आरती, सोनिया, काजल, ज्योति, वर्षा का चयन किया गया है। अरुण डागर, भूपेंद्र भोकन, राजेश कुमार, अमन मलिक को इन प्रशिक्षण शिविरों के लिए कोच नियुक्त किया गया है।