{"_id":"625473b2d886953fb927baea","slug":"3-named-including-woman-for-abetting-suicide-hisar-news-hsr628886773","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर महिला सहित 3 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर महिला सहित 3 नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी आदमपुर। आदमपुर के गांव चौधरीवाली निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार अलसुबह जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के ब्यान के आधार पर एक महिला सहित 3 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव चौधरीवाली निवासी सीताराम ने बताया कि वे दो भाई व एक बहन है। 10 अप्रैल को उसके छोटे भाई रामनिवास को गांव निवासी राजेंद्र ने अपनी ढाणी बुलाया था। उसका भाई रात्रि करीब साढ़े 8 बजे उसकी ढाणी में गया। सुबह करीब 4 बजे उसके चाचा के लड़के रायसाहब ने उसके चाचा इंद्रजीत को फोन किया कि रामनिवास अभी तक घर पर नहीं आया। जिस पर इंद्रजीत ने उसके भाई रामनिवास के पास फोन किया तो उसने बताया कि राजेंद्र, उसकी पत्नी बुग्गी देवी व राजेंद्र के भाई जगदीश ने उसके साथ मारपीट की एवं उसे अपने घर के कमरे में बंद कर दिया और अब उसे छोड़ा है। रामनिवास ने बताया कि उन तीनों ने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है अब वह जीना नहीं चाहता। सीताराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि इंद्रजीत ने रामनिवास को काफी समझाया लेकिन उसने उन तीनों से तंग आकर सुबह करीब 5 बजे राजेंद्र की ढाणी के नजदीक ही जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने सीताराम के बयान के आधार पर राजेंद्र, बुग्गी देवी व जगदीश को नामजद करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।