{"_id":"620d453a55a0e71d7d633f96","slug":"3-80-crore-proposal-made-for-community-center-in-sector-33-hisar-news-hsr6244884178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-33 में सामुदायिक केंद्र के लिए 3.80 करोड़ का बनाया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-33 में सामुदायिक केंद्र के लिए 3.80 करोड़ का बनाया प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर 33 में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र के निर्माण को लेकर 3.80 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया है। लोअर वर्क कमेटी की मंजूरी के बाद इसे मुख्यालय भेजा जाएगा। मुख्य प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद इसकी डिटेल नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (डीएनआईटी) तैयार की जाएगी। इसके बाद चीफ इंजीनियर से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर लगाया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों अधिकारियों के पास मुख्यालय की तरफ से सामुदायिक केंद्र की ड्राइंग आई थी। इस ड्राइंग के आधार पर अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करना था।
दो एकड़ में बनाया जाएगा सामुदायिक केंद्र
सामुदायिक केंद्र करीब दो एकड़ में बनाया जाएगा। केंद्र में मल्टीपर्पज हॉल, किचन, पेंटरी, बैडमिंटन हॉल, लिफ्ट, ब्राइडल शूट, जिम, रीडिंग रूम, टेबल टेनिस सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रथम तल पर कवर्ड एरिया 992 स्क्वेयर मीटर व द्वितीय तल पर कवर्ड एरिया 390 स्क्वेयर मीटर होगा। पोर्च एरिया करीब 562 स्क्वेयर मीटर होगा।
सेक्टर-33 में हैं 2200 प्लॉट
वर्ष 2017 में विभाग ने सेक्टर-33 के प्लॉटधारकों को प्लॉट पर कब्जा दिया था। इस सेक्टर में 2200 प्लॉट हैं, जिनमें से करीब 700 प्लॉट पर निर्माण कार्य हो चुका है। सेक्टर में फिलहाल सामुदायिक केंद्र की सुविधा नहीं है, जिस कारण से सेक्टरवासियों को निजी बैंक्वेट हॉल की तरफ रुख करना पड़ता है। साथ ही उन्हें अपनी जेब भी ज्यादा ढीली करनी पड़ती है।
विज्ञापन
संपदा अधिकारी नहीं ले रहे हैंडओवर
सेक्टर 9-11 का सामुदायिक केंद्र को बने हुए दो माह से ज्यादा का समय हो चुका है। मगर अभी तक संपदा अधिकारी ने केंद्र को अपने अधीन नहीं लिया है। इसे लेकर तकनीकी शाखा की तरफ से उन्हें दो बार पत्र भी लिखा जा चुका है। अपने अधीन लेने के बाद संपदा अधिकारी ही इसे नगर निगम को सौंपेंगे। नगर निगम को न सौंपे जाने के कारण सेक्टरवासी इसका फायदा भी नहीं उठा पा रहे हैं।
सेक्टर-33 में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र का एस्टीमेट तैयार कर दिया है। अब इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। सेक्टर 9-11 के सामुदायिक केंद्र को अपने अधीन लेने के लिए ईओ कार्यालय को रिमांइडर भेजा गया है।
- पवन वर्मा, एक्सईएन, एचएसवीपी