फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   29 out of 41 cases were resolved within the stipulated time on C-Vigil app.

Hisar News: सी-विजिल एप पर 41 में से 29 मामलों का निर्धारित समय में किया गया निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
29 out of 41 cases were resolved within the stipulated time on C-Vigil app.
हिसार। लोकसभा आम चुनाव 2024 में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन बेहद सजगता से कार्य कर रहा है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की सी-विजिल एप या मतदाता सूची व निर्वाचन संबंधी कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर आने वाली कॉल्स की मॉनिटरिंग के लिए लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल पर स्थित चुनाव कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिले में सी-विजिल एप पर अभी तक 41 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 29 का तय समय सीमा के अंदर निपटारा किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। क्षेत्रवार सी-विजिल एप पर आने वाली शिकायतों को यह टीम निर्धारित समय से पहले ही समाधान कर रही है। उन्होंने जिले के नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए सी-विजिल एप नागरिकों के अधिकारों को संरक्षित करता है। ऐसे में इस एप के माध्यम से नागरिक को आदर्श आचार संहिता से संबंधित मामलों को जिला प्रशासन के समक्ष लाना चाहिए।
विज्ञापन

सी-विजिल एप एवं टोल फ्री नंबर 1950 के नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद कुलभूषण ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल पर स्थित चुनाव कार्यालय में सी-विजिल एप और कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सी-विजिल एप पर आने वाली शिकायतों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों को पूरा न करने वाली 12 शिकायतों को ड्रॉप किया गया। मतदाता सूची व निर्वाचन संबंधी कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर अब तक 109 कॉल प्राप्त हुई है, जिनको आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed