फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   28 mm of rain in the city, water entered the shops of Azad Nagar and the industrial area remained dry

Hisar News: शहर में 28 एमएम बारिश, आजाद नगर की दुकानों में घुसा पानी तो औद्योगिक क्षेत्र रहा सूखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
28 mm of rain in the city, water entered the shops of Azad Nagar and the industrial area remained dry
हिसार में बारिश के दौरान पुलिसकर्मी की स्कूटी बंद हुई तो मदद करता एक युवक। 
हिसार। शहर में वीरवार को 28 एमएम बारिश हुई। इस दौरान खास बात यह रही कि राजगढ़ रोड की तरफ से बारिश से सड़कें लबालब हो गई और दुकानों में पानी घुस गया। बारिश से शहर में जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं औद्योगिक क्षेत्र व सातरोड एरिया बारिश न होने से सूखा रहा। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह के समय मौसम साफ रहा। वातावरण में नमी की मात्रा 78 प्रतिशत होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मगर दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए और दोपहर करीब 1 बजे शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होने लगी। कुछ देर बाद बारिश तेज हो गई, लेकिन 15-20 मिनट बाद ही यह थम गई। करीब पौने दो बजे झमाझम बारिश शुरू हुई जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। वीरवार को दिन का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक लगा लंबा जाम
बारिश रुकने के बाद जैसे ही सरकारी कार्यालयों की छुट्टी हुई तो लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक भारी जाम लग गया। इस दौरान व्यवस्था ठीक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को रूट डायवर्ट भी करना पड़ा। दिल्ली रोड पर चल रहे वाहनों को ग्रीन पार्क, कैमरी रोड व जाट स्कूल की तरफ से गुजारा गया। जलभराव के बीच लोगों के वाहन भी बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस माह में सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश
इस माह के 27 दिनों में 74.8 एमएम बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में 94.5 एमएम सामान्य बारिश होती है। अभी तक जिले में सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं 1 जून से 27 जुलाई तक जिले में सामान्य से 32 प्रतिशत कम पानी बरसा है। इस अवधि में सामान्य बारिश 137.9 एमएम के मुकाबले 93.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जून माह में भी जिले में सामान्य से 57 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जून में सामान्य बारिश का आंकड़ा 43.4 एमएम है, जबकि इस दौरान 18.7 एमएम बारिश ही हुई थी।

खेतीबाड़ी : पानी जमा न हो तो फसलों के लिए फायदेमंद है यह बारिश
एचएयू के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि चूंकि हिसार में बारिश कम है तो यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इस समय कपास व ग्वार की फसल में फूल निकल रहे हैं और बाजरा की फसल में सिट्टा निकल रहा है। हालांकि वातावरण में ज्यादा नमी के कारण कपास की फसल में हरा तेला व सफेद मक्खी का प्रकोप आया हुआ है। इस रोग में किसान कृषि विभाग या एचएयू की तरफ सिफारिश की गई दवाओं का इस्तेमाल करें।

आगे का मौसम : मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमाेहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अत्याधिक कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है, जो धीरे-धीरे देश के पश्चिमी हिस्सों की तरफ बढ़ रहा है। साथ ही मानसून की टफ रेखा भी प्रदेश के आसपास पहुंच गई है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के पूर्वी हिस्से पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इन सभी मौसम प्रणालियों की वजह से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से भरपूर मात्रा में नमी मिल रही है, जिस कारण मानसून ने एक बार फिर से गति पकड़ ली है। इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश में 27 से 31 जुलाई के हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

हिसार में बारिश के दौरान पुलिसकर्मी की स्कूटी बंद हुई तो मदद करता एक युवक। 

हिसार में बारिश के दौरान पुलिसकर्मी की स्कूटी बंद हुई तो मदद करता एक युवक। 

हिसार में बारिश के दौरान पुलिसकर्मी की स्कूटी बंद हुई तो मदद करता एक युवक। 

हिसार में बारिश के दौरान पुलिसकर्मी की स्कूटी बंद हुई तो मदद करता एक युवक। 

हिसार में बारिश के दौरान पुलिसकर्मी की स्कूटी बंद हुई तो मदद करता एक युवक। 

हिसार में बारिश के दौरान पुलिसकर्मी की स्कूटी बंद हुई तो मदद करता एक युवक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed