फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2719 families settled in Dhandhoor, Peeranwali, Jheedi, Beed Babran will get ownership rights.

Hisar News: ढंढूर, पीरांवाली, झीड़ी, बीड़ बबरान में बसे 2719 परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
2719 families settled in Dhandhoor, Peeranwali, Jheedi, Beed Babran will get ownership rights.
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हिसार जिले के चार गांवों को मालिकाना हक देने का एलान किया है। जमीन के बदले उनसे 2 से 4 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद राजकीय पशुधन फार्म की जमीन पर बसी ढंढूर, पीरावालीं, झीड़ी, बीड़ बबरान में बसे 2719 लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा। यह आवास 1954 में बनाए गए थे। जल्द ही इसकी पूरी योजना का प्रारूप उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले करीब 70 साल से मालिकाना हक के लिए तरस रहे चार गांव के लोगों को अब सीएम मनोहरलाल ने मालिकाना हक का एलान किया है। आदमपुर विधानसभा के इन गांवों के लोग मालिकाना हक के लिए बार-बार मांग करते रहे हैं। लोगों ने कई बार इसके लिए लघु सचिवालय पर प्रदर्शन भी किए। विधानसभा चुनाव के समय कुलदीप बिश्नोई और आदमपुर उप चुनाव में भव्य बिश्नोई ने लोगों से इन गांवों को उनका हक दिलाने का वादा किया था। भव्य बिश्नोई ने विधानसभा सत्र में इन गांवों के लिए आवाज उठाई। जिस पर सीएम ने मालिकाना हक देने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गांवों के लिए ड्रोन सर्वे मैपिंग का काम करा लिया गया है।
विज्ञापन

1831 मकान 250 गज से कम के
ढंढूर, पीरावालीं, झीड़ी, बीड़ बबरान में कुल 2719 मकान चिह्नित किए गए हैं। इसमें 1831 मकान 250 गज से कम के हैं। इन लोगों को 2000 रुपये प्रति गज शुल्क लेकर मालिकाना हक दिया जाएगा। 251 गज से एक कनाल के तक 742 आवास मालिक को 3000 रुपये प्रति गज के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। 1 से 4 कनाल तक 146 मकान मालिकों को 4 हजार रुपये प्रति गज का शुल्क देकर हक दिया जाएगा। इससे अधिक वाले 17 लोग हैं। इन लोगाें को 4 कनाल जमीन ही दी जाएगी। अन्य जमीन को गांव के सार्वजनिक उपयोग के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



भव्य ने आदमपुर के लिए सिंथेट्रिक ट्रैक मांगा
आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई ने मंगलवार को विधानसभा सत्र में ढाणियों में बिजली कनेक्शन, आदमपुर में सिंथेटिक ट्रैक का खेल स्टेडियम का निर्माण करना, प्रदेश में सिरसा-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को विकसित करके युवाओं को रोजगार देना व अन्य मुद्दों को भी लिखित रूप में सरकार के सामने रखा। इससे पहले उन्होंने पशु अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद हरियाणा में पशु एंबुलेंस की सेवाएं शुरू हुई हैं।

जनता से किया वादा पूरा : भव्य बिश्नाई
विधायक भव्य बिश्नोई ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कुलदीप बिश्नोई ने जनता से किया अपना वादा पूरा कर दिया। सीएम से इस बारे में कई बार अधिकारियों से मिलकर पूरी रिपोर्ट तैयार कराई गई थी। इसके आधार पर नीति का एलान किया गया। आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई ने कहा कि 70 साल से अपने हक के लिए तरस रहे यह लोग थक चुके थे। सीएम ने यह घोषणा कर सबका आवास योजना में अहम कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed