फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   27 mm rain in hisar

27 एमएम बारिश से दिन का तापमान पांच डिग्री गिरा

Wed, 17 Jul 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
27 mm rain in hisar
शहर में लगातार दूसरे दिन भी इंद्र देवता मेहरबान रहे। इस दौरान शहर में 27 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसका असर यह हुआ कि दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जुलाई माह आधा बीत चुका है। मगर अभी तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाया था। लोग बेसब्री से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे थे। सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मौसम थोड़ा साफ हो गया। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन

दो दिनों में पूरे माह की हुई 26 प्रतिशत बारिश
पिछले दो दिनों में शहर में पूरे माह में होने वाली औसत बारिश की 26 प्रतिशत बारिश हुई। जुलाई माह में होने वाले औसत बारिश 131.4 एमएम है, जबकि पिछले दो दिनों में 35 एमएम बारिश हो चुकी है। सोमवार साढ़े आठ बजे से लेकर मंगलवार साढ़े आठ बजे शहर में आठ एमएम और मंगलवार साढ़े आठ बजे के बाद से शाम तक 27.0 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री हुआ कम
बारिश की वजह शहर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम तापमान 25.0 और रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 व न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस था।
सामान्य के करीब पहुंचा पीएम 2.5 का स्तर
दो दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर की आबोहवा भी साफ हुई है। मंगलवार को शहर में पीएम 2.5 का स्तर 101 पर पहुंचा गया, जबकि इस सामान्य स्तर 100 माना जाता है। बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान से आईं हवाएं अपने साथ धूल के कण भी लेकर आईं थीं, जिससे शहर पर एक धूल का गुबार छा गया था। इस कारण से प्रदूषण का लेवल भी कई गुणा बढ़ गया था। शनिवार को तो पीएम 2.5 का स्तर रिकॉर्ड 371 के स्तर तक पहुंच गया था।
जून माह में हुई औसत से ज्यादा बारिश
इस वर्ष जून माह में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। जून माह में शहर में होने वाली औसत बारिश का आंकड़ा 50.7 एमएम है, जबकि इस बार इस माह में 93.1 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। वहीं जुलाई माह में अब तक 48.4 एमए बारिश हो चुकी है।
शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव
बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों सहित कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति पैदा हुई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान शहर के कुछ निचले इलाकों में तो घरों में भी पानी घुस गया। शहर में जहां-जहां जलभराव हुआ, उनमें सातरोड, इंडस्ट्रियल एरिया, मॉडल टाउन, महावीर कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, कृष्णा नगर, सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, पीएलए, सेक्टर 15, आजाद नगर, लोहा मंडी, हाउसिंग बोर्ड एरिया शामिल है।

फसलों को होगा फायदा
इस बारिश से खरीफ की फसलों को फायदा मिलेगा। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक इससे बाजरे की बिजाई में तेजी आएगी। कम बारिश और गर्मी से वजह से झुलसी सब्जियों की फसल को इससे फायदा होगा। वहीं धान के रोपाई के काम में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed