फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   250 street light will be on Tohsam road in Hisar

तोशाम रोड पर छह किलोमीटर तक लगेंगी 250 स्ट्रीट लाइट

Wed, 17 Feb 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
250 street light will be on Tohsam road in Hisar
अमित भारद्वाज
विज्ञापन

हिसार। तोशाम फोरलेन रोड पर डेढ़ करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। बीएंडआर की इलेक्ट्रिक शाखा ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर बुधवार को खोला जाएगा। स्ट्रीट लाइट लगाने का काम दो एजेंसियों से करवाया जाएगा। करीब छह किलोमीटर लंबे इस रोड पर करीब 250 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। कार्य स्वीकृति मिलने के साथ ही ठेकेदार को तीन माह के अंदर इस काम को पूरा करना होगा।
बता दें कि शहर के डाबड़ा चौक से डाबड़ा गांव तक रोड को फोरलेन बनाया जा रहा है। इस रोड के डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी भी प्रस्तावित है।
फैंसी की जगह लगाए जाएंगे साधारण पोल
इस रोड पर बीएंडआर की तरफ से फैंसी की जगह साधारण स्ट्रीट लाइट पोल ही लगाए जाएंगे। इसके पीछे विभाग का तर्क है कि इस प्रोजेक्ट का बजट कम था। दूसरा फैंसी पोल के टूटने पर उसे दोबारा बदलने में काफी दिक्कत होती है, जिस कारण से इस रोड पर साधारण पोल ही लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

आज खुलेगा टेंडर
स्ट्रीट लाइट पोल का टेंडर जारी किया गया है। 17 फरवरी को टेंडर खुलेगा। अगर टेंडर की अवधि आगे नहीं बढ़ती है तो संभावना है कि जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमेर सिंह, एसडीओ, इलेक्ट्रिक शाखा, बीएंडआर।
अभी तक रोड से नहीं हटाए गए बिजली के खंभे, प्रोजेक्ट की अवधि पूरे हुए छह माह का समय बीता
उधर तोशाम रोड फोरलेन रोड प्रोजेक्ट अवधि को पूरा हुए छह माह का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक बिजली निगम ने इस रोड से खंभों व लाइनों को शिफ्ट नहीं किया। स्थिति यह है कि आधार अस्पताल से डाबड़ा गांव तक के हिस्से पर अभी भी 50 से ज्यादा खंभे रोड के बीच में खड़े हैं, जिस कारण से रोड को फोरलेन बनाने का काम बाधित पड़ा है। इस हिस्से पर नहर के पुल को चौड़ा किया जाना है, लेकिन अभी तक पोल व लाइन शिफ्ट न होने से काम शुरू भी नहीं हो पाया है। इसके अलावा 400 मीटर का हिस्सा ऐसा है, जहां अभी तक काम ही शुरू नहीं हो सका है, जबकि 400 मीटर का हिस्सा ऐसा है, जहां तारकोल का काम शुरू नहीं हो पाया है। ठेकेदार की मानें तो अगर निगम तुरंत इन खंभों व लाइनों को शिफ्ट कर देता है तो भी काम पूरा करने में कम से कम छह माह का समय और लगेगा। इसके अलावा डाबड़ा चौक से बालसमंद नहर वाले हिस्से में भी अभी कुछ पोल शिफ्ट नहीं हुए हैं, जिस कारण से बिटुमिन की फाइनल लेयर बिछाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। बता दें कि इस रोड को सितंबर तक पूरा किया जाना था, लेकिन विभागों की तालमेल की कमी व ढीलीढाली कार्यप्रणाली के कारण यह प्रोजेक्ट आज तक पूरा नहीं हो सका

यह है प्रोजेक्ट
लंबाई- 6 किलोमीटर
लागत -करीब 25 करोड़
रोड की चौड़ाई -14 मीटर
चीफ इंजीनियर से भी बात की थी
इस लेकर हमारे विभाग के एसई ने बिजली निगम के चीफ इंजीनियर से भी बात की थी, लेकिन बावजूद उसके काम नहीं किया जा रहा है। आधार अस्पताल से डाबड़ा गांव वाले हिस्से 11 केवी व 33 केवी लाइन शिफ्ट की जानी है। इसमें अभी तक 33 केवी लाइन को छुआ तक नहीं।
- गौरव जैन, एसडीओ, बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed