{"_id":"67f2d47d6fd53e2fba041cc0","slug":"25-government-schools-were-awarded-the-medal-of-model-culture-which-also-includes-the-school-of-village-malahpur-in-hisar-hisar-news-c-21-hsr1013-600080-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 25 सरकारी स्कूल पर लगा मॉडल संस्कृति का तमगा जिनमें हिसार के गांव मलाहपुर का स्कूल भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 25 सरकारी स्कूल पर लगा मॉडल संस्कृति का तमगा जिनमें हिसार के गांव मलाहपुर का स्कूल भी शामिल
Mon, 04 Aug 2025 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 04 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
हिसार। नए शैक्षणिक सत्र में प्रदेश स्तर पर 25 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों पर मॉडल संस्कृति का तमगा लगने जा रहा है। जिन्हें सीबीएसई की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। ये पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में होंगे। जिनमें पहली से 5वीं तक 500 रुपये व 6 से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी की दाखिला फीस 1000 रुपये होगी। जबकि मासिक फीस में पहली से तीसरी कक्षा तक 200 रुपये, चौथी से पांचवीं की 250 रुपये, कक्षा 6 से 8वीं में 300 रुपये प्रति विद्यार्थी, 9वीं से 10वीं कक्षा की 400 रुपये व 11वीं व 12वीं कक्षा में प्रति विद्यार्थी की मासिक फीस 500 रुपये होगी। खास बात ये है कि चयनित 25 सरकारी स्कूलों में से एक हिसार का स्कूल है, जोकि हिसार द्वितीय खंड के गांंव मलाहपुर का है, जिसे मॉडल संस्कृति का दर्जा दिया गया है। कारण यह है कि इस बार सरकार ने बजट में हर 10 किलोमीटर के दायरे में अनिवार्य रूप से मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने का फैसला लिया है।
ये है प्रदेश के चयनित मॉडल संस्कृति बनने वाले स्कूल
भिवानी स्थित खंड लोहारू का गांव बारालू का जीएसएसएस व खंड सिवानी स्थित झूंपा खुर्द का जीएसएसएस, फतेहाबाद स्थित खंड भट्ठू कलां का गांव रामसरा का जीएसएसएस व खंड रतिया का गांव लादूवास का जीएसएसएस, हिसार स्थित खंड हिसार द्वितीय का गांव मलाहपुर का जीएसएसएस, झज्जर स्थित खंड बहादुरगढ़ का गांव धुलेरा का जीएसएसएस व खंड मतल हाल का गांव झूमरी का जीएसएसएस, जींद स्थित खंड नरवाना, खंड सफीदों व उचाना के गांव पुलन कलां-सिवाना माल-दुर्जनपुर के जीएसएसएस, कैथल स्थित अरनौली-महम्मुदपुर-बदसीकरी व खरकान के जीएसएसएस, करनाल स्थित गांव देवीपुर का जीएसएसएस, कुरुक्षेत्र स्थित गांव सूरमी का जीएसएसएस, महेंद्रगढ़ स्थित गांव सतनाली का जीएसएसएस, नूंह मेवात स्थित गांव धौंहा का जीएसएसएस, पंचकूला स्थित गांव नानकपुर का जीएसएसएस, सिरसा स्थित गांव अब्बूब साहहर, गांव देसू जोदहा, गांव खुयान मल्काहना, गांव फरवैन कलां का जीएसएसएस, सोनीपत स्थित गांव करेवारी का जीएसएसएस व यमुनानगर स्थित गांव धानूरा का जीएसएसएस शामिल है।
वर्जन
मुख्यालय की ओर से पत्र हमें प्राप्त हुआ है। जिसमें प्रदेश स्तर पर 25 व हिसार का एक स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाया गया है। लिस्ट जारी कर दी गई है। आगामी आदेश आने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। - विजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, हिसार प्रथम ब्लॉक।