फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   25% damage in 1.20 lakh acres of crop

Hisar News: ओलों की मार...गेहूं और सरसों की 1.20 लाख एकड़ फसल में 25 फीसदी नुकसान

Sat, 28 Dec 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 28 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
25% damage in 1.20 lakh acres of crop
हिसार के गांव मोडाखेड़ा में सरसों की फसल में गिरे ओले।
हिसार। बारिश के साथ ओलावृष्टि से जिले के करीब 50 गांवों में सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग ने एक लाख एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और 20,407 एकड़ में सरसों में 25 प्रतिशत तक के नुकसान का प्रारंभिक आकलन कर राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजी है। नारनौंद में सबसे अधिक 82,350 एकड़ गेहूं और 7,750 एकड़ में सरसों की फसल में नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से निर्देश मिलने के बाद शनिवार को कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों ने खराबे की प्राथमिक रिपोर्ट भेजी है। जिले में शुक्रवार को 16.4 मिमी बारिश के साथ कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई थी। इससे 50 गांवों में सरसों, गेहूं के अलावा सब्जियों की फसल में नुकसान हुआ।
विज्ञापन

कहां-कहां हुआ फसलों में नुकसान
नारनौंद खंड में नारनौंद शहर, बुडाना, राखी शाहपुर, राखी खास, मिलकपुर, खेड़ी रोज, मिर्चपुर, गामडा, खेड़ी चौपटा, कापड़ों, गैबीनगर, नाड़ा, कोथ कलां, कोथ खुर्द, माजरा, पेटवाड़, राजपुरा, पाली, माढ़ा, भैणी अमीरपुर, मोठ, लोहारी राघो, गढ़ी अजीमा सहित कुछ अन्य गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। आदमपुर के गांव मोडाखेड़ा, काबरेल, सदलपुर, किशनगढ़, खारा बरवाला, मोहबतपुर, ढाणी मोहबतपुर, घुड़साल, तेलनवाली, चौधरीवाली, चबरवाल सहित कुछ अन्य गांवों में ओलों से नुकसान की सूचना प्रशासन को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग जल्द करवाए सर्वे
आदमपुर, नारनौंद क्षेत्र के गांवों में भारी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार राजस्व विभाग के जरिए जल्द सर्वे कराए। गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों में 50 से 75 प्रतिशत तक खराबा हुआ है। जल्द ही सभी तहसीलों से खराबे की जानकारी लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। - सतवीर सिंह धायल, जिला सचिव, अखिल भारतीय किसान सभा

जल्द मुआवजा दे सरकार
ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। आदमपुर हलके के काफी गांव प्रभावित हुए हैं। कई क्षेत्रों में तो ओलों की चादर बिछ गई है। बहुत से किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं। इसलिए उन्हें तत्काल मुआवजे की जरूरत है। सरकार को चाहिए कि किसानों को समुचित सुविधा उपलब्ध करवाए। - चंद्रप्रकाश, विधायक, आदमपुर

25 फीसदी तक का नुकसान
कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिक रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी है। अभी नारनौंद, बास ,आदमपुर खंड में नुकसान की रिपोर्ट मिली है। गेहूं और सरसों में 25 प्रतिशत तक का नुकसान है। विस्तृत रिपोर्ट राजस्व विभाग की ओर से ही बनाई जाएगी। - डॉ. राजबीर सिंह, उप निदेशक, कृषि विभाग।


सब्जियों में नुकसान की रिपोर्ट अभी नहीं मिली
जिले में करीब 550 एकड़ में आलू, गोभी, गाजर, टमाटर, मिर्च की फसल है। गाजर बुवाई का एरिया सबसे अधिक है। ओलावृष्टि व बारिश से सब्जियों को नुकसान की अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
- कुलदीप श्योराण, जिला उद्यान अधिकारी, हिसार।

कहां-कितना नुकसान
उपमंडल फसल 0 से 25 फीसदी नुकसान (एकड़ में)
हांसी गेहूं 14,200
नारनौंद गेहूं 82,350
अग्रोहा गेहूं 3,495
हांसी सरसों 2,900
बास सरसों 3,775
नारनौंद सरसों 7,750
अग्रोहा सरसों 2,407
आदमपुर सरसों 3,575
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed