फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   23 thousand rupees withdrawn from debit card change account

डेबिट कार्ड बदल खाते से हजारों की नकदी निकाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
23 thousand rupees withdrawn from debit card change account
हिसार। सैनिक छावनी के सामने हनुमान कॉलोनी में रहने वाले जगरूप सिंह का डेबिट कार्ड बदल कर हजारों रुपये की नकदी निकाल ली। मोबाइल फोन पर संदेश आने पर पता चला। इस संबंध में सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में जगरूप सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ सैनिक छावनी के गेट नंबर तीन के सामने हनुमान कॉलोनी में रहता हैं। बुधवार शाम 7:39 पर मार्केट में पीएनबी की एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। डेबिट कार्ड डालकर 3500 रुपये की नकदी निकाल ली। इसी दौरान वहां पर मौजूद युवक ने मेरा कार्ड बदल लिया। पीछे खड़े युवक ने पिन नंबर देख लिया। घर आने के बाद मोबाइल फोन पर संदेश आया कि खाते से दो बार दस-दस हजार और दो बार 1500-1500 रुपये की नकदी निकाली गई है। पता चलने के बाद खाता बंद कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

55 एटीएम कार्ड व 2 स्वाइप मशीन चोरी करने का आरोपी काबू
हांसी में अनाज मंडी पुलिस चौकी ने चोरी व धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कृष्ण, जगदीश कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपी से 55 एटीएम कार्ड व 2 स्वाइप मशीन बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed