{"_id":"5c86afddbdec221401276d31","slug":"21552330717-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर रेलिंग से टकराई कार, दो महिला श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर रेलिंग से टकराई कार, दो महिला श्रद्धालुओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। सिवानी स्थित बाईपास पर खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक कार सोमवार दोपहर मार्ग के साथ लगी रेलिंग से टकरा गई। इससे कार के एक तरफ के परखचे उड़ गए, जबकि इस हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि बच्चे समेत चार अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिवानी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे में तीन को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया गया है। हादसे का मुख्य कारण कार चालक को नींद आना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के धुरी निवासी साहिल अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन कर सोमवार को वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान जब उनकी आई 10 कार सिवानी बाईपास पर गुरेरा मोड़ से थोड़ा आगे निकली, तभी चालक साहिल झपकी आ गई। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार मार्ग की रेलिंग से जा टकराई। इससे जहां कार के आगे का हिस्सा टूट गया। कार एक साइड से रेलिंग से टकराती रही, जिससे एक हिस्सा पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक साहिल, कर्ण, पूजा, रजनी व एक छोटा बच्चा अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 50 वर्षीय अनूपा व रजनी की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए सिवानी अस्पताल में लाया गया, जहां कर्ण व रजनी को गंभीर अवस्था में हिसार रेफर किया गया है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास चार लोग अस्पताल में आए थे, जिनको प्राथमिक उपचार देने के बाद हिसार रेफर किया गया है।