फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जीजेयू ने मांगे 100 मोबाइल टॉयलेट, निगम प्रशासन के पास मात्र 12

जीजेयू ने मांगे 100 मोबाइल टॉयलेट, निगम प्रशासन के पास मात्र 12

Thu, 14 Feb 2019 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
जीजेयू ने मांगे 100 मोबाइल टॉयलेट, निगम प्रशासन के पास मात्र 12
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 19 फरवरी को होने वाले ड्रग फ्री इंडिया अभियान के कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने नगर निगम से 100 मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था करने की मांग की है। मगर निगम प्रशासन ने इतने मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था करने में असमर्थता जता दी है, क्योंकि उनके पास मात्र 12 मोबाइल टॉयलेट्स हैं। इनमें से भी आठ मोबाइल टॉयलेट्स तो ऐसे हैं, जिनको अलग-अलग स्थान पर फिक्स किया हुआ है। ऐसे में 100 मोबाइल टॉयलेट्स उपलब्ध करवा पाना नगर निगम प्रशासन के बस की बात नहीं है।
25 हजार युवा लेंगे भाग
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल पुंडीर की ओर से निगम कमिश्नर को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से करीब 25 हजार युवा आएंगे। इतने बड़े स्तर पर हो रहे आयोजन में स्वच्छता बनी रही, इसलिए 100 मोबाइल टॉयलेट्स उपलब्ध करवाए जाएं।
विज्ञापन

आसपास की नगर परिषद या नगरपालिका में एक भी नहीं मोबाइल टॉयलेट
खास बात यह है कि नगर निगम प्रशासन के लिए इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल टॉयलेट्स उपलब्ध इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि मोबाइल टॉयलेट्स सिर्फ हिसार शहर में ही है। अगर आसपास की नगर परिषद या नगरपालिका से निगम प्रशासन मोबाइल टॉयलेट्स मंगवाना चाहे तो भी नहीं मंगवा सकता क्योंकि हांसी नगर परिषद और बरवाला, नारनौंद, सिवानी की नगरपालिका में तो एक भी मोबाइल टॉयलेट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने जीजेयू प्रशासन की ओर से भेजे गए पत्र को अभी तक नहीं देखा है। हमारे पास मोबाइल टॉयलेट्स की संख्या 10-12 ही है। बाकी पत्र देखने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।
-रामजीलाल, एसई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed