{"_id":"5c632444bdec224c7f23cdbb","slug":"21550001220-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कमिश्नर ने लिया संज्ञान, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में बढ़ाए चार कर्मचारी, कैश काउंटर व अपडेटेशन के लिए भी होगी दो विंडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कमिश्नर ने लिया संज्ञान, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में बढ़ाए चार कर्मचारी, कैश काउंटर व अपडेटेशन के लिए भी होगी दो विंडो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम में नव नियुक्त कमिश्नर अशोक गर्ग ने आते ही सिस्टम में सुधार के ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कार्यभार संभालने के दूसरे ही दिन प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में सुविधाओं को बढ़ा दिया। निगम कमिश्नर ने मंगलवार को प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय बिताकर कामकाज को देखा। उन्होंने कर्मचारियों से समस्याएं भी जानी। इसके बाद गर्ग ने बिलों को अपडेट करने और कैश जमा करने के लिए एक की बजाय दो-दो विंडो लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में चार अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति के भी आदेश दिए हैं। कमिश्नर अब 28 फरवरी तक रोजाना प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में बैठकर व्यवस्था की मॉनीटरिंग करेंगे। उधर, ईओ हरदीप सिंह ने भी ब्रांच के गेट पर खड़े होकर लोगों की समस्याएं जानीं।
20 मिनट तक रहे नागरिक सेवा केंद्र में
कमिश्नर अशोक गर्ग ने ब्रांच के अलावा नागरिक सेवा केंद्र में बनाए गए काउंटरों पर जाकर भी स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने करीब 20 मिनट तक केंद्र प्रभारी गौरव गर्ग के साथ बातचीत की। कमिश्नर ने पाया कि कैश काउंटर पर रोजाना 500 टोकन दिए जाते हैं। मगर 28 फरवरी तक प्रॉपर्टी टैक्स के बिल में एरियर माफी की योजना होने के कारण आने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। इसलिए दो कैश काउंटरों की जरूरत बताई गई।
कमिश्नर ने माना, पहले हुईं गलतियां भुगत रहे
निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने भी माना है कि प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों में पहले हुई गलतियों को भुगत रहे हैं। बिलों की गलतियों के मामले ज्यादा आ रहे हैं। ऊपर से स्टाफ की कमी भी बड़ी समस्या बनी हुई है। इसलिए 28 फरवरी तक प्रॉपर्टी टैक्स के सिस्टम पर ही उनकी अधिक नजर रहेगी। इसके बाद दूसरी ब्रांचों के सिस्टम में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
नए बन रहे रैन बसेरे का भी किया निरीक्षण
निगम कमिश्नर ने शाम को नगर निगम की ओर से न्यू ऋषि नगर में बनाए जा रहे रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। इस दौरान साथ आए अधिकारियों से उन्होंने रैन बसेरे में मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली।