{"_id":"5a9ef5ab4f1c1b14598b5183","slug":"21520367019-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने छह दिन तक नहीं दिया खाना, प्रशासन ने बच्ची आश्रम में भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने छह दिन तक नहीं दिया खाना, प्रशासन ने बच्ची आश्रम में भेजी
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिले के एक गांव में एक महिला अपनी बेटी को छह दिन से भूखा रख रही थी और उससे मारपीट कर रही थी। बेटी ने एक आदमी का घर आने-जाने का विरोध किया तो महिला ने आठवीं में पढ़ने वाली 14 साल की बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। किशोरी ने स्कूल आकर अध्यापिका को आपबीती बताई तो मामला पुलिस और प्रशासन की नॉलेज में लाया गया। प्रशासन ने किशोरी को एक आश्रम में भेज दिया है।
एक गांव की आठवीं कक्षा की छात्रा मंगलवार सुबह स्कूल पहुंची। वह गुमसुम थी। उसने एक अध्यापिका से फोन मांगा। अध्यापिका को शक हुआ। उन्होंने मामला स्टाफ की नॉलेज में डाला। छात्रा ने स्टाफ को बताया कि वह छह दिन से भूखी है और उसकी मां उससे मारपीट करती है। उसने बताया कि उनके घर में एक आदमी अकसर आता-जाता है। उसने उसके आने का विरोध किया तो मां प्रताड़ित करने लगी। उसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम स्कूल मेें पहुंची। छात्रा ने प्रशासन की टीम को आपबीती बताई। बच्ची को बाद में एक आश्रम में भेज दिया गया। वहीं स्कूल में पहुंचे आजाद नगर चौकी के एसआई अमर सिंह ने बताया कि इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। वह मामले में अभी कुछ नहीं बता सकते।