फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   स्विटजरलैंड से मंगाया 11779 रुपये का मोबाइल डाकघर में फंसा

स्विटजरलैंड से मंगाया 11779 रुपये का मोबाइल डाकघर में फंसा

Sun, 08 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
स्विटजरलैंड से मंगाया 11779 रुपये का मोबाइल डाकघर में फंसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मुलतानी चौक निवासी राकेश बांगा ने स्विटजरलैंड से ऑनलाइन मोबाइल ऑर्डर किया। हिसार डाकघर तक आने के बावजूद दो महीने से राकेश फोन के लिए भटक रहा है। पीड़ित पुलिस में शिकायत देने गया तो गया पुलिस ने कहा कि डाक विभाग की दिल्ली विजिलेंस में शिकायत करो। आखिर में पीड़ित ने सीएम विंडो में शिकायत डाली है।

मुलतानी चौक के रहने वाले राकेश बांगा ने बताया कि उन्होंने स्विटरजलैंड की कंपनी पर ऑनलाइन सर्च किया था। इसमें डोजी कंपनी का मोबाइल फोन ऑर्डर किया। 19 जुलाई को यह ऑर्डर किया गया। इसके लिए राकेश ने अपने क्रेडिट कार्ड से 11779 रुपये का भुगतान भी कर दिया। कंपनी ने 20 जुलाई को ही मोबाइल डिस्पैच कर इसका बैच नंबर राकेश बांगा को भेज दिया। इसका ट्रैकिंग नंबर भी भेजा गया। करीब पंद्रह दिन बाद जब राकेश ने अपना ऑर्डर चेक किया तो वह हिसार पोस्ट ऑफिस तक पहुंचा दिखाया गया। पांच अगस्त को पोस्ट ऑफिस पहुंचा तो वहां पोस्टमैन से पूछा। पोस्टमैन ने कहा कि एक सप्ताह इंतजार कर लो। राकेश ने ऑर्डर न मिलने की लिखित शिकायत भी दी। एक सप्ताह बाद फिर गया तो राकेश को कहा गया कि छंटाई विभाग में पता कर लो। छंटाई विभाग के कंप्यूटर में रिकॉर्ड जांचा गया तो वहां डाटा नहीं मिला। राकेश ने डाक विभाग की मैनुअल रिपोर्ट में जांच कराया तो पता लगा कि वहां तक ऑर्डर आया था। डाककर्मियों ने इसकी फोटोकॉपी देने से इनकार कर दिया। राकेश बांगा ने अपने मोबाइल में डाक विभाग के रिकॉर्ड की फोटो ली। अपने मोबाइल के लिए दो महीने से भटक रहे राकेश जब शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा कि डाक विभाग की दिल्ली विजिलेंस में शिकायत करो। आखिर में राकेश ने सीएम विंडो में शिकायत देकर मोबाइल दिलाने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed