{"_id":"59a859e94f1c1b11278b4b0f","slug":"21504205289-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची विद्युत नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची विद्युत नगर
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
स्वाइन फ्लू के बाद शहर में डेंगू के तीन नए केस मिले हैं। इनमें दो केस विद्युत नगर स्थित हाउस बोर्ड की कॉलोनी में मिले। डेंगू के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया। लार्वा मिलने पर चार लोगों को नोटिस जारी किया।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर जया गोयल के निर्देश के अनुसार टीम ने रामनगर कॉलोनी, सूर्य नगर, संत नगर, सन सिटी बैंक के पीछे का एरिया, हाउसिंग बोर्ड सिरसा रोड, विद्युत नगर हाउसिंग बोर्ड का निरीक्षण किया। बॉयोलॉजिस्ट डॉक्टर रमेश पूनिया, जिला हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने निरीक्षण किया। हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि विद्युत नगर हाउसिंग बोर्ड का निरीक्षण किया। यहां डेंगू के दो केस मिले हैं। कॉलोनी में घर-घर सर्वे किया गया, जहां डेंगू का लार्वा मिला है। यहां चार मकानों में लार्वा मिलने पर उन्हें नोटिस दिया गया। अब तक जिले के डेंगू के चार केस हो गए हैं, जिनमें आदमपुर के अलावा हिसार शहर में तीन केस मिले। विद्युत नगर हाउसिंग बोर्ड में दो, ऋषि नगर में एक केस पाया गया। डेंगू के केस मिले एरिया के आसपास के लोगों को जागरूक किया जा रही है। लार्वा मिलने पर जिले में मलेरिया विभाग की टीम ने सोरखी में 50, मंगाली में 27, उकलाना में 5, आर्य नगर में 17, बरवाला में 69, नारनौंद में 15, सीसवाल में 10, सिसाय में 144, हांसी में 40, हिसार में 426 नोटिस दिए हैं।
फोटो 30 व 31