फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   212 kg hemp recovered

जवाहर कॉलोनी से 212 किलोग्राम गांजा पकड़ा, आरोपी ने जमीन में दबा रखा था गांजा

Thu, 29 Apr 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
212 kg hemp recovered
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट की हिसार टीम ने बुधवार को हांसी की जवाहर कॉलोनी से 212 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

टीम इंचार्ज एसआई संजय कुमार के अनुसार टीम को हांसी की जवाहर नगर कॉलोनी में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। टीम ने जवाहर नगर कॉलोनी में छापा मारा। इस दौरान टीम ने जवाहर नगर के राजेंद्र से शक के आधार पर सख्ती से पूछताछ की तो उसने गांजा होने की बात कुबूली। टीम ने राजेंद्र द्वारा जमीन में दबाए गए 212 किलो 100 ग्राम गांजा को बरामद किया। एसआई संजय कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी से गांजा लाने व कहां सप्लाई करने की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी, ताकि गांजा तस्करों की चेन को तोड़ा जा सके।

आरोपी के खिलाफ सदर थाने मे एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे पूरी जानकारी हासिल की जा सके। -संजय कुमार, एसआई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed