फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   21.39 lakh rupees were grabbed from an old woman in the name of a plot of 340 yards

Hisar News: 340 गज का प्लाट देने के नाम पर वृद्धा से 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
21.39 lakh rupees were grabbed from an old woman in the name of a plot of 340 yards
हिसार। ग्लोबल स्पेश में 340 गज का प्लॉट देने के नाम पर हिसार की रहने वाली करीब 70 वर्षीय मधुबाला से 21 लाख 39 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने राजदरबार बिल्डोन प्रो. लि. के निदेशक, चेयरमैन वासु गर्ग, पीयूष गोयल, आशुतोष शर्मा, अंकित शर्मा और विनोद शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मधुबाला ने बताया कि 30 जनवरी 2021 को उसने शांति प्रॉपर्टीज के मालिक विनोद शर्मा के जरिये सोसायटी राजदरबार बिल्डकॉन प्रो. लि. से 340 वर्ग गज का प्लॉट 91,80,000 में बुक किया था। उपरोक्त प्लॉट की एवज में 2 लाख रुपये उसी दिन जमा करवा दिए थे। इसके बाद 19 मार्च को 19 लाख 39 हजार रुपये नकद दिए, जिसकी रसीद भी उसके पास है। इस पर उसे कहा गया कि अलॉटमेंट लेटर और जरूरी दस्तावेज दिल्ली हेड ऑफिस से मंगवाकर देंगे। उस समय कंपनी के अधिकारी राजीव, रमेश, विनोद शर्मा भी मौजूद थे। इसके बाद से पीड़ित महिला सोसायटी के ऑफिस के चक्कर काट रही है, लेकिन न तो प्लॉट के दस्तावेज मिले न ही राशि वापस। अब कहा जा रहा है कि सोसायटी में उसका कोई प्लॉट बुक नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed