हिसार। प्रदेश सरकार के आदेश पर मंगलवार को तहसीलदारों ने रजिस्ट्री करना शुरू कर दिया। मंगलवार को 204 टोकन काटे गए, जिसमें से तहसीलदारों ने सिर्फ 12 रजिस्ट्रियां कीं। इस दौरान दस रजिस्ट्री हिसार तहसील, एक हांसी तहसील, एक आदमपुर तहसील में की गई। प्रदेश सरकार ने रजिस्ट्री के लिए सभी तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपा गया।
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी (सीएडब्ल्यूएस) के राज्य प्रधान विक्रांत तंवर ने लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे लिपिकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी धरने या आंदोलन को लंबा खींचना सरकार की नीति है। पिछले 9 वर्ष से जिस भी वर्ग ने अपनी मांगों के लिए आवाज उठाई, सरकार ने उसी वर्ग को दबाने व तोड़ने का कार्य किया है। इस मौके पर कोर कमेटी के अध्यक्ष नेत्रपाल, सदस्य प्रवीण गोयल, राज्य कोषाध्यक्ष सुनील गुर्जर, राज्य मीडिया प्रभारी यशवीर चौहान तथा जिला प्रधान जितेन्द्र श्योराण उपस्थित रहें। धरने की अध्यक्षता हुडा विभाग के लिपिक राजमल व बिन्दू ने की। इस मौके पर जिला प्रधान जितेन्द्र श्योराण व उपायुक्त कार्यालय के प्रधान राजेश घोटिया, जिला संयोजक प्रवीण गर्ग आदि उपस्थित रहे।