फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बोरवेल में गिरे मासूम नदीम की तीन घंटे 4

बोरवेल में गिरे मासूम नदीम की तीन घंटे 4

Thu, 21 Mar 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
बोरवेल में गिरे मासूम नदीम की तीन घंटे 4
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। गांव बालसमंद-भादरा रोड पर बनी ढाणी के पास दस दिन से खुले मैनहोल में गिरे डेढ़ वर्षीय मासूम नदीम की बोरवेल में गिरने के तीन घंटे 48 मिनट बाद पहली हलचल देखी जा सकी। नदीम शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बोरवेल में गिरा था, जबकि रात 9 बजकर 8 मिनट पर वेब कैमरे के जरिये उसकी लोकेशन देखने की कोशिश की गई। वेब कैमरे से नदीम की गर्दन हिलती हुई दिखी। सेना के जवानों ने टॉर्च बोरवेल में डालकर उसको देखने का प्रयास किया। इस तरह नदीम के सुरक्षित होने का समाचार परिजनों को भी दिया गया तो सभी ने एकबारगी राहत की सांस ली।

कुछ देर रोने के बाद चुप हो जाता बच्चा
बोरवेल में फंसे बच्चे की स्थिति काफी पीड़ादायक बनी रही। वह कुछ देर रोने के बाद अचानक चुप हो जाता। अधिकारियों ने बोरवेल में बिस्कुट डालकर उस तक पहुंचाने का प्रयास किया। मगर सफल नहीं हो पाए। बाद में अधिकारियों ने पूरा फोकस आसपास में खुदाई तेजी से करवाने पर किया। इसलिए एक साथ पांच जेसीबी लगाई गईं।
विज्ञापन


रोती रही नदीम की मां
अपने बेटे के बोरवेल में गिरने के बाद से ही नदीम की मां गुलशन का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के अन्य सदस्य उन्हें बार-बार समझाने का प्रयास करते रहे। एक बार चुप होने के बाद थोड़ी देर बाद फिर से बच्चे के हाल को महसूस कर मां गुलशन का कलेजा भर आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिज्ञों का भी लगने लगा जमावड़ा
जैसे-जैसे सूचना राजनीतिज्ञों को मिलती गई, वैसे-वैसे उनके खेत में पहुंचने का दौर शुरू हो गया। आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई के अलावा भाजपा के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला पार्षद अरुणदत्त शर्मा, ब्लॉक समिति चेयरमैन व भाजपा नेता हंसराज बैनीवाल भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह व उनके परिवार के सदस्य अंजलि आदि ने व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दिया।

भयंकर लापरवाही, दोबारा नहीं होनी चाहिए
इस पूरी कार्रवाई के दौरान जो भी ग्रामीण वहां मौजूद रहा, उसके मुंह से यही बात निकलती रही कि बोरवेल खोदने के बाद उसे नहीं ढकना भयंकर लापरवाही रही। बोरवेल खोदने के बाद उसको ढककर ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए थी कि कोई भी बच्चा उसमें न गिरे। वहीं कुछ ग्रामीण यह भी कहते रहे कि अब जो हो गया, उसको तो नहीं ठीक किया जा सकता लेकिन दोबारा ऐसी लापरवाही न हो, इसके प्रति जागरूक होना जरूरी है।

डीसी ने पैमाइश करवाकर कार्रवाई करने का दिलाया भरोसा
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वीरवार को इस जमीन की पैमाइश करवाई जाएगी। उसके बाद बोरवेल की खुदाई करवाने वाले किसान के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हों।


आर्मी की टीम लेकर आई क्रिटिकल केयर एंबुलेंस
बच्चे के बोरवेल से निकलने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके, इस उद्देश्य से आर्मी की टीम अपने साथ कैंट से ही क्रिटिकल केयर एंबुलेंस भी लेकर आई। यह एंबुलेंस सेना के ऑपरेशन के दौरान मौके पर ही खड़ी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed