{"_id":"5c59dea2bdec2273970e482b","slug":"201549393570-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रालों के बीच में फंसी विटारा ब्रेजा, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रालों के बीच में फंसी विटारा ब्रेजा, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हांसी रोड पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक विटारा ब्रेजा गाड़ी दो ट्रालों के बीच में फंस गई। आगे-पीछे से टक्कर लगने से गाड़ी में सवार हांसी निवासी पांच लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी पांचों फतेहाबाद में अलग-अलग विभागों में सरकारी कर्मचारी थे तैनात। भारत भूषण के भाई आलोक नागपाल की शिकायत पर ट्राला चालक दादरी निवासी प्रदीप यादव के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार हांसी के गांधी कॉलोनी निवासी करीब 35 वर्षीय भारत भूषण नागपाल, मुलतान कॉलोनी वासी करीब 34 वर्षीय ईश तनेजा, बैंक कॉलोनी वासी करीब 40 वर्षीय श्यामलाल जांगड़ा, ढाणी पीरावाली निवासी विरेंद्र सैनी और बोगाराम कॉलोनी वासी ओपिल नंदा श्यामलाल की मारुति विटारा ब्रेजा गाड़ी से हर रोज फतेहाबाद में एक साथ जाते थे। हर रोज की तरह मंगलवार सुबह भी वे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। गाड़ी श्यामलाल जांगड़ा चला रहा था। जब वे मय्यड़ में खरड़ मोड़ के समीप बने ब्रेकर पर पहुंचे तो आगे चल रहे ट्राला चालक ने अचानक खरड़ की तरफ मोड़ दिया, जिससे उनकी गाड़ी ट्राले में जा भिड़ी। इसके बाद पीछे से आ रहे कंटेनर ने भी गाड़ी को पीछे से ठोक दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही करीब एक किलोमीटर दूर स्थित टोल से एंबुलेंस पहुंच गई और हादसे में घायल लोगों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने भारत भूषण नागपाल और ईश तनेजा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीनों घायलों को रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। उधर, नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लेकर उनके दोनों ट्राले कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
भारत भूषण के भाई आलोक नागपाल ने अपने बयानों में बताया कि वह जतिन की गाड़ी में अपनी भाई की गाड़ी के पीछे ही था। मय्यड़ के पास ट्राला चालक ने गाड़ी को अचानक से खरड़ की तरफ मोड़ दिया, जिससे पीछे चल रही गाड़ी, जिसमें उसका भाई और उसके दोस्त थे, वह ट्राले में जा भिड़ी। आलोक की शिकायत पर ट्राला चालक दादरी निवासी प्रदीप यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच कार्रवाई जारी है।
- एएसआई सुरेंद्र, जांचकर्ता, सदर थाना, हिसार