{"_id":"5b1826704f1c1b9f6e8b69b3","slug":"201528309360-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीडित बच्ची के लिए घुमंतू जाति के लोगों ने जलूस निकालकर मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीडित बच्ची के लिए घुमंतू जाति के लोगों ने जलूस निकालकर मांगा न्याय
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्रांतिमान पार्क से से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नारनौंद में सात वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए घुमंतू जाति के लोगों ने क्रांतिमान पार्क से लघु सचिवालय तक जुलूस के रूप में रोष प्रदर्शन किया। इससे पूर्व समाज के लोग क्रांति पार्क में एकत्र हुए तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद समाज के लोगों ने जिला उपायुक्त के माध्मय से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म पूरे हरियाणा को शर्मसार करने वाला है। घटना के बाद से लेकर अब तक पुलिस प्रशासन ने ढिलाई बरती। ग्राम पंचायत का पीड़ित परिवार के लोगों के साथ व्यवहार, अस्पताल प्रशासन नारनौंद का इस वर्ग के प्रति नकारात्मक रवैया रहा। पीड़ित बच्ची की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों का बच्ची के परिजनों के साथ व्यवहार बुरा है। सरकार की ओर से गठित एसआईटी का एक माह बीत जाने के बार भी कोई स्पष्ट तथ्य सामने न ला पाना यह साबित करता है कि सरकार व पुलिस प्रशासन इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। प्रशासन पीड़ित बच्ची व उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए गंभीर नहीं है। गरीब परिवार को ही दबाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।
गाडिया लुहार समाज के लोगों ने इस जलूस के माध्यम से अपनी आवाज उठाई। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर बच्ची को न्याय नहीं दिया गया तो आंदोलन को तेज करेंगे।